ePaper

Chaitra Navratri Red Saree: नवरात्रि में लाल साड़ी पहन कर बिखरे अपना जादू,सेलीब्रिटी स्टाइल में पाएं आकर्षक लुक

Updated at : 26 Mar 2025 6:53 PM (IST)
विज्ञापन
Chaitra Navratri Red Saree: नवरात्रि में लाल साड़ी पहन कर बिखरे अपना जादू,सेलीब्रिटी स्टाइल में पाएं आकर्षक लुक

Chaitra Navratri Red Saree: लाल रंग शक्ति और ऊर्जा का प्रतीक होता है जो नवरात्रि के इस पावन अवसर पर आपको एक अलग लुक देगा.

विज्ञापन

Chaitra Navratri Red Saree: चैत्र नवरात्रि में हर महिला खूबसुरत दिखाना चाहती हैं.ऐसे में साड़ी हर महिला को अलग लुक देती है. इस बार क्यों न आप भी लाल साड़ी पहनकर सेलीब्रिटी स्टाइल में अपनी खूबसूरती का जादू बिखेरें.लाल रंग शक्ति और ऊर्जा का प्रतीक होता है जो नवरात्रि के इस पावन अवसर पर आपको एक अलग लुक देगा.

सेलीब्रिटी जैसी स्टाइलिश लाल साड़ी पहनकर आप न केवल फैशन में रहेंगी बल्कि हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचेंगी.

सेलीब्रिटी स्टाइल में साड़ी पहनने के लिए ब्लाउज का डिजाइन भी बेहद महत्वपूर्ण है. आप हाई-नेक ब्लाउज, डीप बैक डिजाइन या कट-आउट स्टाइल को चुन सकती हैं जो आपकी साड़ी को एक नई स्टाइलिश पहचान देगा.

साड़ी को एक डिफरेंट और ट्रेंडी तरीके से स्टाइल करें.आप इसे बेल्ट के साथ पेयर कर सकती हैं या फिर लंबे झुमके और स्टाइलिश नथ के साथ इसे और भी आकर्षक बना सकती हैं.

साड़ी के साथ स्टाइलिश हेयरस्टाइल और लाइट मेकअप करें. आप ढेर सारी कर्ल्स या बन स्टाइल में हेयर कर सकती हैं. जो सेलीब्रिटी लुक को पूरा करेगा.

Also Read: Gold Ring: सोने की अंगूठी पहनकर पाएं आकर्षक लुक,जानें आपके लिए कौन सा डिजाइन है बेस्ट

Also Read : Red Bangles Styling Tips: साजन जी को करना है इम्प्रेस तो पहनें लाल रंग की चूड़ियां,फिर देंखे कमाल

Also Read : Glass Bangles Trend: इन खूबसूरत कांच की चूड़ियों से बनाएं अपने हर लुक को खास, दिखें और भी आकर्षक

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola