घर पर आसानी से पाएं ग्लोइंग स्किन, अपनाएं हंसाजी का तरीका
Published by : Sweta Vaidya Updated At : 25 Mar 2026 11:20 AM
स्किन केयर (Image- Canva)
Remedy For Glowing Skin: खराब लाइफस्टाइल और स्ट्रेस का असर हमारी स्किन पर पड़ता है और इसके कारण स्किन का ग्लो कम हो जाता है. ऐसे में आप घर पर ही ग्लोइंग स्किन पाना चाहते हैं तो इस आर्टिकल में बताए गए तरीके का इस्तेमाल कर सकते हैं.
Remedy For Glowing Skin: हर किसी की चाहत होती है कि उनकी त्वचा साफ और नेचुरली ग्लो करे. स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए लोग मार्केट में मिलने वाले कई तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं. महंगे प्रोडक्टस हमारे जेब पर असर डालते हैं. ऐसे में बेहतर है कि आप कुछ आसान और नेचुरल घरेलू उपाय अपनाएं जिससे स्किन चमकदार बने. अगर आप भी स्किन को ग्लोइंग बनाना चाहते हैं तो योग गुरु डॉक्टर हंसाजी का बताया उपाय को ट्राई कर सकते हैं. इस उपाय के लिए आपको सिर्फ 3 चीजों की जरूरत पड़ेगी जो आपको घर पर ही आसानी से मिल जाएंगे. इन तीन चीजों से आपको फेस पैक तैयार करना होगा.
फेस पैक को तैयार करने और लगाने का तरीका
फेस पैक बनाने के लिए आप एक बाउल में बेसन, हल्दी और गुलाब जल को मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें. इस पेस्ट को इसे अपने चेहरे पर लगा लें. इस पेस्ट को आप लगभग 20 मिनट तक छोड़ दें. इसके बाद आप गुनगुने पानी से अपना चेहरा धो लें.
उपाय से मिलने वाले फायदे
फेस पैक को बनाने में हल्दी का इस्तेमाल किया गया है. हल्दी अपने एंटीबैक्टीरियल और हीलिंग गुणों के लिए जानी जाती है, जो त्वचा को पिंपल्स और इंफेक्शन से बचाती है.
बेसन स्किन को एक्सफोलिएट करता है और डेड स्किन सेल्स हटाकर त्वचा को सॉफ्ट और स्मूद बनाता है.
गुलाब जल त्वचा को ठंडक देता है, स्किन को हाइड्रेट करता है और स्किन को ताजगी से भर देता है.
इन तीनों को साथ में इस्तेमाल करने से स्किन साफ और चमकदार नजर आने लगेगी.
यह भी पढ़ें– Skin Care Tips: दही के साथ स्किन को दें नेचुरल निखार, आजमाएं ये फेस पैक
यह भी पढ़ें: Bridal Skin Care Juice: दुल्हन बनने से 7 दिन पहले पिएं ये हेल्दी जूस, चेहरा दिखने लगेगा चांद की तरह
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. यह किसी भी तरह से चिकित्सा सलाह (Medical Advice) का विकल्प नहीं है. बालों या त्वचा से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर या डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह अवश्य लें. किसी भी घरेलू नुस्खे को अपनाने से पहले अपनी सुविधा और एलर्जी की स्थिति को ध्यान में रखें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










