ePaper

Nandi and Lord Shiva: मन की बात नंदी जी से- लेकिन किस कान में? जानिए बोलने की सही दिशा 

Updated at : 02 May 2025 12:36 PM (IST)
विज्ञापन
nandi maharaj

nandi maharaj (ai image)

Nandi and Lord Shiva: नंदी महाराज भोलेनाथ के परम भक्त हैं. ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल में बताने जा रहें है कि नंदी महाराज के किस कानों में बोलनी चाहिए अपनी इच्छा, जिससे वो सीधे भगवान शिव के पास जाए.

विज्ञापन

Nandi and Lord Shiva: नंदी महाराज, भगवान शिव को परम भक्त के नाम से जाना जाता है. उन्हें भोलेनाथ से वरदान मिला था कि उनके कानों में बोलकर जो भी भक्त श्रद्धा और विश्वास के साथ कुछ भी मांगेगा उनकी हर मनोकामना पूरी होगी. इसके अलावा, उनके बारे में बहुत सी कथाएं भी प्रचलित हैं कि नंदी जी के कानों में अपनी कोई भी इच्छा बोलने से वे सीधे भगवान शिव के पास जाता है. लेकिन क्या आपको पता है कि नंदी महाराज के किस कान में अपनी इच्छा बोलनी चाहिए? तो आइए जानते हैं कि नंदी महाराज के किस कान में अपनी इच्छाएं बोलनी चाहिए और किन बातों का ख्याल रखना चाहिए. 

इच्छा बोलने से पहले क्या करें? 

  • जब भी मंदिर जाते हैं वहां भगवान शिव के सामने नंदी महाराज भी विराजमान रहते हैं. इसके लिए आपको कुछ नियम के बारे में बताने जा रहें है जो आपके लिए बहुत अच्छी है. 
  • ध्यान रहें, अपनी इच्छा बोलने से पहले नंदी महाराज की पूजा करें. 
  • मंदिर जाते समय और पूजा करते समय अपने मन को शांत रखें. 
  • किसी भी काम को लेकर मंदिर में विचलित ना रहें और किसी से कोई भी बात करने से बचें. 

यह भी पढ़ें- बचपन में ही बच्चों में बोए गीता ज्ञान के बीज, जीवन भर मिलती रहेगी छांव

यह भी पढ़ें- Gita Updesh: आत्मा को निगलकर रख देंगी आपकी ये आदतें

नंदी जी के इस कान में बोले अपनी इच्छा

  • ऐसे तो सभी लोग दूर से ही अपनी इच्छा को नंदी जी की कान में बोलकर चले जाते हैं. हालांकि, ऐसा करने से बचना चाहिए, क्योंकि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ऐसा करना शुभ नहीं होता है.
  • धार्मिक मानयता के अनुसार, नंदी महाराज के “बाएं कान” में अपनी इच्छाओं को पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ बोलना चाहिए.
  • बाएं कान में सही और शुद्ध भावना के साथ इच्छा बोलने से आपकी पुकार सीधे भगवान शिव के पास जाती है, जिससे आपके जीवन में भगवान शिव का आशीर्वाद हमेशा बना रहता है. 
  • अगली बार आप जब भी नंदी महाराज के पास जाएं, तो याद रखें इन बातों को.

यह भी पढ़ें- क्रोध नहीं, करुणा अपनाएं– श्रीमद्भगवद्गीता का अमूल्य संदेश

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola