मशरूम से बनाएं ये टेस्टी पुलाव, लंच या डिनर के लिए है परफेक्ट

Updated:
विज्ञापन

mushroom pulao (AI Image)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Mushroom Pulao Recipe: अगर आपको भी अलग-अलग तरह के पुलाव बनाना पसंद है तो मशरूम पुलाव को जरूर ट्राई करें. घर में मेहमान आए हैं तो आप ये डिश उनके लिए तैयार कर सकते हैं.

विज्ञापन

Mushroom Pulao Recipe: लंच या डिनर में तैयार करना चाहते हैं कुछ स्पेशल तो मशरूम पुलाव को बना सकते हैं. इस पुलाव की खुशबू और स्वाद आपको जरूर पसंद आएगा. आप इसे दाल, रायता या सलाद के साथ सर्व कर सकते हैं और लंच या डिनर को यादगार बना सकते हैं. आइए इस आर्टिकल से जानते हैं मशरूम पुलाव बनाने का तरीका. 

विज्ञापन

मशरूम पुलाव बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • बासमती चावल- 1 कप
  • मशरूम- 1 कप छोटे टुकड़ों में कटे हुए
  • प्याज-1 बड़ा बारिक कटा हुआ
  • टमाटर- 1 बारीक कटा हुआ
  • मटर- आधा कप 
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट- 1 चम्मच
  • जीरा- आधा चम्मच
  • तेज पत्ता- 1
  • लौंग- 2-3
  • हल्दी- आधा छोटा चम्मच
  • दालचीनी- 1 छोटा टुकड़ा
  • धनिया पत्ती- 2 चम्मच बारीक कटी हुई
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा चम्मच
  • गरम मसाला- आधा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • तेल या घी- 2 चम्मच
  • पानी- 2 कप

मशरूम पुलाव को कैसे तैयार करें?

  • मशरूम पुलाव बनाने के लिए सबसे पहले बासमती चावल को अच्छे से धो लें और आधे घंटे के लिए पानी में भिगो दें. 
  • अब एक कड़ाही में तेल या घी गर्म करें. इसमें आप जीरा, तेज पत्ता, लौंग और दालचीनी डाल दें. इसके बाद आप कटे हुए प्याज डालकर सुनहरा भूरा होने तक भूनें. फिर अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर भूनें. 
  • अब आप कटे हुए मशरूम और टमाटर डालकर अच्छे से पका लें.
  • जब मशरूम पक जाए तब आप इसमें मटर को डाल दें. अब इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और नमक मिला लें.
  • चावल को धीरे-धीरे कड़ाही में डाल दें. ऊपर से गरम मसाला डाल दें और हल्के हाथों से मिक्स करें. इसमें आप पानी को डाल दें. ढककर चावल को नरम होने तक पका लें. जब पुलाव पक जाए तब आप हरे धनिये से गार्निश करें. 

यह भी पढ़ें- Besan Papdi Recipe: घर पर तैयार करें शानदार नमकीन, बनाएं कुरकुरी और मसालेदार बेसन पापड़ी 

यह भी पढ़ें- Mattha Aloo Recipe: झटपट बनाएं टेस्टी मट्ठे के आलू, हर निवाले में पाएं लाजवाब स्वाद

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola