Mushroom Curry Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसी क्रीमी और फ्लेवरफुल मशरूम करी

Updated at : 16 Nov 2025 3:18 PM (IST)
विज्ञापन
Mushroom Curry Recipe

Mushroom Curry Recipe

Mushroom Curry Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसी क्रीमी, रिच और फ्लेवरफुल मशरूम करी. आसान स्टेप्स, सही मसाले और स्मूद ग्रेवी के साथ बनाने की परफेक्ट विधि जानें.

विज्ञापन

Mushroom Curry Recipe: मशरूम ऐसी सब्जी है जिसे अक्सर लोग होटल और रेस्टोरेंट में खाना पसंद करते हैं. इसका मुलायम टेक्सचर और हल्का फ्लेवर जब क्रीमी ग्रेवी के साथ मिलकर पकता है, तो इसका स्वाद बेहद लाजवाब हो जाता है. ऐसे में बहुत से लोग सोचते हैं कि रेस्टोरेंट जैसी रिच और स्मूद मशरूम करी घर पर बनाना मुश्किल है, लेकिन सही मसालों और विधि से यह काफी आसान हो जाता है. अगर आप अपने किचन में वही क्रीमी और फ्लेवरफुल स्वाद पाना चाहते हैं, तो यह मशरूम करी रेसिपी आपके लिए बिल्कुल सही है.

Mushroom Curry Recipe

रेस्टोरेंट जैसी क्रीमी और फ्लेवरफुल मशरूम करी बनाने की आसान विधि क्या है?

1. सबसे पहले मशरूम को धोकर अच्छे से साफ कर लें. फिर नीचे का हिस्सा काटें और उन्हें स्लाइस कर लें.

2. अब प्याज, अदरक और लहसुन को मिक्सर में बिना पानी डाले बारीक पेस्ट बना लें. फिर उसी जार में टमाटर की प्यूरी भी बना लें. दूसरी तरफ एक छोटी कटोरी में दही को अच्छे से फेंटें ताकि वह एकदम स्मूथ हो जाए.

3. इसके बाद पैन में मीडियम आंच पर तेल गरम करें. फिर उसमें जीरा, तेजपत्ता, दालचीनी, बड़ी इलायची, हरी इलायची, लौंग और जावित्री डालकर कुछ सेकंड भूनें.

4. अब इसमें प्याज अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें और धीमी आंच पर इसे सुनहरा होने तक भूनें. फिर टमाटर प्यूरी, हल्दी, लाल मिर्च और धनिया पाउडर डालकर तब तक पकाएं जब तक मसाले से तेल न निकलने लगे.

5. इसके बाद कटे हुए मशरूम डालकर अच्छी तरह मिलाएं. अब फेंटा हुआ दही डालें और धीमी आंच पर जल्दी-जल्दी चलाते हुए पकाएं.

6. इसके बाद पानी और नमक डालें और पैन को ढक दें और 18–20 मिनट धीमी आंच पर पकने दें जब तक मशरूम नरम और पक न जाएं.
अंत में कसूरी मेथी, गरम मसाला और कटा धनिया डालें और अच्छी तरह मिलाएं. आप चाहें तो थोड़ा क्रीम भी डाल सकते हैं.

7. अब मशरूम मसाला को गरमागरम रोटी, पराठे या चावल के साथ परोसें और एन्जॉय करें.

ये भी पढ़ें: Chickpea Wrap Recipe: झटपट बनाएं ये हेल्दी, प्रोटीन-रिच और सुपर टेस्टी रैप

ये भी पढ़ें: Soyabean Kebab Recipe: घर पर बनाएं प्रोटीन से भरपूर, सुपर टेस्टी और कुरकुरे कबाब

ये भी पढ़ें: Sweet Potato Fries Recipe: सर्दियों में खाएं ये हेल्दी, हल्के और सुपर क्रिस्पी शकरकंद फ्राइज – टेस्ट और न्यूट्रिशन दोनों में बेस्ट

ये भी पढ़ें: Mooli Kofta Recipe: सर्दियों में बनाएं स्वादिष्ट मूली कोफ्ता, रिच ग्रेवी के साथ मिलेगा ढाबा जैसा स्वाद

ये भी पढ़ें: Khajoor Gud ka Rasgulla: सर्दियों में घर पर बनाएं सुपर टेस्टी, हेल्दी और रसदार खजूर-गुड़ के रसगुल्ले

विज्ञापन
Shubhra Laxmi

लेखक के बारे में

By Shubhra Laxmi

शुभ्रा लक्ष्मी लाइफस्टाइल और हेल्थ राइटर हैं। प्रभात खबर के साथ एक साल से जुड़ाव। हेल्थ, फैशन, फूड और न्यूमरोलॉजी में गहरी रुचि। इमोशनल डेप्थ और मोटिवेशनल इनसाइट्स के साथ लिखने का शौक।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola