Mushroom Chilli: अब पनीर नहीं, घर पर बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल मशरूम चिली

Published by : Priya Gupta Updated At : 25 Jun 2025 3:29 PM

विज्ञापन

mushroom chilli recipe (ai image)

Mushroom Chilli: आज हम आपको इस आर्टिकल में घर पर होटल जैसी मशरूम चिली बनाने के बारे में बताने जा रहे हैं, जो खाने में टेस्टी और शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है.

विज्ञापन

Mushroom Chilli: आज हम आपको पनीर चिली नहीं, बल्कि उससे भी ज्यादा मजेदार और हेल्दी डिश मशरूम चिली बनाने के बारे में बताने जा रहे हैं. यह डिश न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होती है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहतरीन विकल्प है. मशरूम में फाइबर, विटामिन B, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो इम्युनिटी बढ़ाने और हार्ट को हेल्दी रखने में मदद करते हैं. ये झटपट बनने वाली ऐसी डिश है जिसे आप स्टार्टर या स्नैक की तरह परोस सकते हैं. तो चलिए जानते हैं इस लेख में मशरूम चिली बनाने के बारे में. 

मशरूम चिली बनाने के लिए सामग्री 

  • बटन मशरूम – 200 ग्राम (दो टुकड़ों में काट लें)
  • शिमला मिर्च – 1 (बारीक कटे हुए)
  • प्याज – 1 (बारीक कटे हुए)
  • हरी मिर्च – 2 (कटी हुई)
  • लहसुन – 4-5 कली (बारीक कटे हुए)
  • अदरक – 1 टुकड़ा (गार्निश किया हुआ)
  • हरा प्याज – 2 चम्मच (गार्निश के लिए)
  • टमाटर सॉस, सोया सॉस और रेड चिली सॉस  – 1 चम्मच 
  • सिरका – 1 चम्मच
  • काली मिर्च – आधा चम्मच  
  • नमक – स्वादानुसार
  • कॉर्न फ्लोर – 1 चम्मच  
  • मैदा – 2 चम्मच
  • पानी – आवश्यकतानुसार
  • तेल – तलने के लिए

यह भी पढ़ें: Atta Noodles Recipe: अब मैदा नहीं! बनाएं घर पर टेस्टी और हेल्दी आटा नूडल्स

यह भी पढ़ें: Chowmein Recipe: अब रेस्टोरेंट जैसा स्वाद आपके घर में, जानिए बाजार जैसा चाउमीन बनाने की विधि

मशरूम चिली बनाने की विधि 

  • सबसे पहले एक बाउल में मैदा, कॉर्न फ्लोर, नमक, काली मिर्च और थोड़ा पानी मिलाकर घोल बनाएं. 
  • अब कटे हुए मशरूम को इस घोल में डुबोकर अच्छे से कोट करें. 
  • गरम तेल में मशरूम को सुनहरा और कुरकुरा होने तक फ्राई करें. 
  • अब एक कड़ाही में थोड़ा तेल गरम करें और उसमें अदरक, लहसुन, हरी मिर्च डालें. 
  • फिर प्याज और शिमला मिर्च डालकर हल्का क्रंची होने तक भूनें. 
  • अब इसमें सोया सॉस, टमाटर सॉस, रेड चिली सॉस और सिरका डालें. फिर इसमें स्वादानुसार नमक और काली मिर्च मिलाएं. 
  • अब इसमें फ्राई किए हुए मशरूम को सॉस में डालकर अच्छी तरह मिलाएं. 
  • फिर इसमें कॉर्न फ्लोर का घोल डालें और ग्रेवी को थोड़ा गाढ़ा होने दें.
  • अब इसके ऊपर से हरा प्याज डालकर सजाएं और इसे गरमा गरम परोसें. 

यह भी पढ़ें: Poha Recipes: सुबह की शुरुआत करें स्वादिष्ट पोहे के साथ, जानिए इसे बनाने की आसान रेसिपी

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola