मच्छरों के खून चूसकर कर रखा है परेशान? जानें छुटकारा पाने का सबसे आसान तरीका
Published by : Saurabh Poddar Updated At : 20 Aug 2024 4:30 PM
mathura Chikungunya news, aedes albopictus mosquito
Mosquito Repellent: अगर आपके घर के आसपास मच्छर पनपते हैं तो आज की यह आर्टिकल आपके काम की होने वाली है. आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप मच्छरों से छुटकारा पा सकते हैं.
How to Get Rid of Mosquitoes: बारिश के इन दिनों में अगर हमें सबसे ज्यादा कोई चीज सताती है तो वह है मच्छरों की समस्या. यह आपके घरों में घुसकर आपको अपना शिकार बना लेते हैं. मच्छरों के काटने से सिर्फ हमारी नींद ही खराब नहीं होती बल्कि, इनकी वजह से हमारे सेहत पर भी काफी बुरा असर पड़ता है. मच्छरों के काटने से कई तरह की बीमारियां होने का भी खतरा लगातार बना रहता है. आज की यह आर्टिकल उन लोगों के लिए काफी काम की साबित हो सकती है जो मच्छरों की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं. आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिनका इस्तेमाल कर आप काफी आसानी से मच्छरों से छुटकारा पा सकते हैं.
लहसुन से होगा फायदा
अगर आप मच्छरों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो ऐसे में लहसुन की मदद ले सकते हैं. लहसुन की तेज खुशबू से मच्छरों से छुटकारा पाया जा सकता है. आप अगर मच्छरों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो ऐसे में आपको एक ग्लास पानी में लहसुन को डालकर उसे उबाल लेना चाहिए. बाद में इस पानी को एक स्प्रे बोतल में डालकर घर के सभी कोनो में छिड़क दें. ऐसा करने से आपको मच्छरों से छुटकारा मिल सकता है.
Also Read: Health Tips: जानिए क्या है करी पत्ता खाने के फायदे
Also Read: LifeStyle Tips: डिओडोरेंट लगाते समय कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां?
कॉफी कर सकता है मदद
आप कॉफ़ी की मदद से भी मच्छरों से छुटकारा पा सकते हैं. मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए आपको एक बोतल में पानी डालकर उसमें कॉफी पाउडर को मिला देना होगा. अब इस स्प्रे को बोतल की मदद से पूरे घर पर छिड़क देना होगा.
कपूर का ऐसे करें इस्तेमाल
आप अगर चाहें तो कपूर की मदद से भी मच्छरों से छुटकारा पा सकते हैं. मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए आपको घर के एक कोने में कपूर का धुआं कर रख देना है. ऐसा करने से सभी मच्छर दूर भाग सकते हैं.
Also Read: Beauty Tips: काले और बेजान होठों को फिर से बनाएं गुलाबी और खूबसूरत, जानें क्या है तरीका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










