Moringa Flower Chilla: नाश्ते या लंच में ट्राई करें सहजन फूल का चीला, खाने में लगेगा बहुत मजेदार

Updated:
विज्ञापन
Moringa Flower Chilla: नाश्ते या लंच में ट्राई करें सहजन फूल का चीला, खाने में लगेगा बहुत मजेदार

Moringa Flower Chilla: ताजे सहजन के फूलों से बना चीला स्वाद में बहुत मजेदार होता है. आइए जानते हैं इस आर्टिकल में सहजन फूल का चीला बनाने की आसान रेसिपी.

विज्ञापन

Moringa Flower Chilla: मोरिंगा जिसे सहजन भी कहा जाता है. अक्सर आपने सहजन के फूल से बने पकौड़े और सब्जी का स्वाद चखा होगा, लेकिन आज हम आपको सहजन के फूल का चीला बनाने की रेसिपी बताएंगे. इसे आप नाश्ते या लंच के टाइम बनाकर सबको सर्व कर सकते हैं. इसका स्वाद खाने में लाजवाब होता है और सेहत के लिए भी अच्छा माना जाता है. तो आइए जानते हैं इस आर्टिकल की मदद से घर पर सहजन के फूल का चीला बनाने की आसान रेसिपी. 

सहजन फूल का चीला बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • सहजन के ताजे फूल – 1 कप
  • बेसन – 1 कप
  • प्याज (बारीक कटा) – 1 छोटा
  • हरी मिर्च (बारीक कटी) – 1
  • अदरक (कद्दूकस किया हुआ) – 1 छोटा चम्मच
  • हल्दी पाउडर – आधा छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – स्वादानुसार 
  • अजवाइन – आधा छोटा चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार 
  • पानी – आवश्यकतानुसार
  • तेल – जरूरत अनुसार 

यह भी पढ़ें: Makai Pyaz Ka Chilla: ठंड में बनाना है जल्दी ब्रेकफास्ट, ट्राई करें स्वादिष्ट मकई प्याज का चीला

सहजन फूल का चीला बनाने की विधि क्या है?

  • सबसे पहले आप सहजन के फूलों को अच्छी तरह धो लें और 5 मिनट नमक वाले पानी में भिगो दें. अब इसके फूल को साफ पानी से धोकर काट लें. 
  • अब एक बर्तन में बेसन लें, इसमें कटे हुए मोरिंगा फूल, प्याज, हरी मिर्च, अदरक, हल्दी, लाल मिर्च, अजवाइन और नमक डालें. 
  • इसके बाद थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर न ज्यादा गाढ़ा और न पतला घोल तैयार करें. 
  • अब तवा गर्म करें और इसमें हल्का तेल लगाएं. अब एक चम्मच चीला का घोल लेकर तवे पर डालकर गोल आकार में फैलाएं. 
  • इसे धीमी आंच पर दोनों तरफ से तेल लगाकर अच्छे से सेंक लें. इसी तरह आप सारे घोल से चीला तैयार कर लें. 
  • सर्व करने के लिए एक प्लेट में तैयार हुआ चीला निकालें और दही या चटनी के साथ परोसें.  

यह भी पढ़ें: Lauki-Suji Chilla Recipe: सुबह की टेंशन खत्म, आज ही ट्राई करें झटपट बनने वाली लौकी-सूजी चीला की रेसिपी

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola