हर खाने का स्वाद बढ़ा देगी मूंगफली तिल धनिया की चटनी, जरूर करें ट्राई

मूंगफली तिल धनिया की चटनी (AI IMAGE)
Moongfali Til Dhaniya Ki Chutney: चटनी खाने के शौकीन है तो ये आर्टिकल आपके काम है. इस आर्टिकल से आप घर पर स्वादिष्ट मूंगफली तिल धनिया की चटनी बना सकते हैं.
Moongfali Til Dhaniya Ki Chutney: खाने के साथ अगर चटनी मिल जाए तो खाने का मजा और भी बढ़ जाता है. आपने अबतक मूंगफली, धनिया, पुदीना, टमाटर और लहसुन की चटनी तो बनाया ही होगा, लेकिन क्या आपने कभी मूंगफली तिल धनिया की चटनी बनाकर ट्राई किया है? अगर नहीं, तो आज हम आपको इस आर्टिकल में मूंगफली तिल धनिया की चटनी बनाने की विधि बताएंगे. रोटी, पराठा, इडली, डोसा और चावल के साथ भी ये चटनी बहुत अच्छी लगती है. मूंगफली तिल धनिया की चटनी खाने में स्वादिष्ट होने के साथ बनाने में भी आसान है.
मूंगफली तिल धनिया की चटनी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- मूंगफली – आधा कप
- तिल – 2 चम्मच
- हरी मिर्च – 3-4
- नमक – स्वादानुसार
- लहसुन – 3-4 कलियां
- पानी – जरूरत अनुसार
- धनिया पत्ता – 2 चम्मच (कटा हुआ)
- तेल – 1 छोटा चम्मच
- राई के दाने – आधा छोटा चम्मच
- करी पत्ता – 4-5
- हींग – चुटकी भर
मूंगफली तिल धनिया की चटनी बनाने की विधि क्या है?
- सबसे पहले आप एक कड़ाही लें, अब कड़ाही में बिना तेल डालें मूंगफली और तिल को धीमी आंच पर भूनें. ध्यान रखें मूंगफली और तिल को ज्यादा न जलाएं इससे स्वाद कड़वा लग सकता है. भुने हुए मूंगफली की ठंडा होने दें.
- अब आप एक मिक्सर लें इसमें भुने हुए मूंगफली और तिल डालें. अब आप इसमें हरी मिर्च, नमक, धनिया पत्ता, लहसुन और थोड़ा पानी डालकर इसे पीस लें.
- अब आप चटनी को एक कटोरी में निकाल लें. इसके बाद आप चटनी के लिए तड़का तैयार करें. तड़का बनाने के लिए आप एक बड़ा चम्मच लें इसमें तेल डालें. तेल डालने के बाद आप इसमें राई के दाने, करी पत्ता और हींग डालकर चटकने दें.
- तैयार हुए तड़के को आप बनी हुई मूंगफली तिल की चटनी में डाल दें.
- इसी तरह आप मूंगफली तिल की चटनी बना सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Imli Pyaz Ki Chutney: खाने के साथ चाहिए कुछ अलग, ट्राई करें चटपटी इमली प्याज की चटनी
यह भी पढ़ें: Moringa Chutney Recipe: टमाटर-धनिया नहीं, अब रोटी और चावल के साथ बनाएं मोरिंगा की चटनी
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Priya Gupta
प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




