Mooli Palak Paratha: सर्दियों में घरवालों के लिए नाश्ते में बनाएं मूली-पालक का पराठा, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे
Published by : Sweta Vaidya Updated At : 06 Jan 2026 7:50 AM
मूली-पालक का पराठा (AI Image)
Mooli Palak Paratha: नाश्ते में आप भी पराठा बनाना चाह रहे हैं तो मूली-पालक का पराठा बना सकते हैं. आइए इस आर्टिकल से जानते हैं मूली-पालक का पराठा बनाने की आसान विधि.
Mooli Palak Paratha: सर्दियों के मौसम में अगर आप घरवालों के लिए नाश्ते में टेस्टी पराठा बनाने की सोच रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके काम की है. इस आर्टिकल में आप मूली-पालक का पराठा बनाने की आसान रेसिपी के बारे में जान सकते हैं. इसे आप नाश्ते या लंच बॉक्स के लिए आसानी से बना सकते हैं. मूली-पालक का पराठा दही, हरी चटनी या अचार के साथ बहुत स्वादिष्ट लगता है. स्वाद बढ़ाने के लिए आप गरमा-गरम पराठे के ऊपर मक्खन भी लगा सकते हैं.
मूली-पालक का पराठा बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- आटा- 2 कप
- मूली- 1 (कद्दूकस की हुई)
- पालक के पत्ते- 1 कप (बारीक कटे हुई)
- हरी मिर्च- 1 (बारीक कटी हुई)
- अदरक- 1 छोटा चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)
- अजवाइन- आधा छोटा चम्मच
- तेल या घी- जरूरत के अनुसार
- लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
- धनिया पाउडर- 1 छोटा चम्मच
- अमचूर पाउडर- आधा छोटा चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- पानी- जरूरत के अनुसार
मूली-पालक का पराठा को कैसे तैयार करें?
- मूली-पालक का पराठा बनाने के लिए सबसे पहले आप पालक के पत्तों को धो लें और बारीक काट लें. इसके बाद आप मूली को अच्छे से धो लें और कद्दूकस कर लें. कद्दूकस की हुई मूली से आप पानी निचोड़ लें.
- अब एक बड़े बर्तन में आटा डाल दें. इसके बाद इसमें स्वादानुसार नमक और 2 चम्मच तेल या घी डालकर अच्छे से मिक्स कर लें.
- फिर कद्दूकस की हुई मूली, बारीक कटा हुआ पालक, बारीक कटी हुई हरी मिर्च, कद्दूकस किया हुआ अदरक और अजवाइन को डाल दें.
- फिर इसमें लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, अमचूर पाउडर और नमक मिला लें. इसके बाद आप मूली और पालक के पत्ते को डाल दें. जरूरत के अनुसार थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर आटा गूंथ लें. आटे को आप 15 मिनट के लिए ढककर रख दें. फिर आटे से छोटी सी लोई बना लें और गोल पराठा बेल लें.
- अब आप तवा को गर्म करें. जब तवा गर्म हो जाए तब आप पराठा को तवा पर डाल दें और दोनों तरफ से अच्छे से पका लें. पराठा जब दोनों तरफ से पक जाए तब आप पराठे में थोड़ा तेल या घी लगाकर सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंक लें. इसी तरीके से आप बचे हुए आटे से सारे पराठे तैयार कर लें.
यह भी पढ़ें- Mooli-Aloo Sabji Recipe: ठंड के दिनों में जरूर ट्राई करें मूली-आलू की सब्जी, झटपट करें तैयार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










