ePaper

Mooli ka Raita Recipe in Winter 2025: इम्यूनिटी बूस्ट करने वाला रायता जो बनेगा आपका विंटर फेवरेट

Updated at : 12 Nov 2025 4:20 PM (IST)
विज्ञापन
Mooli ka Raita Recipe in Winter 2025: इम्यूनिटी बूस्ट करने वाला रायता जो बनेगा आपका विंटर फेवरेट

Mooli ka Raita Recipe in Winter 2025

Mooli ka Raita Recipe in Winter 2025 : जानें सर्दियों में बिना कड़वाहट इम्यूनिटी बूस्ट करने वाला रायता बनाने का सीक्रेट तरीका.

विज्ञापन

Mooli ka Raita Recipe in Winter 2025: सर्दी के मौसम में बाजार में सब्जियों की भरमार होती है. गाजर, मटर, पालक, गोभी और मूली जैसी सब्जियां इस मौसम में बहुत कम दामों पर बिकती हैं.ऐसे में आप मूली से कई तरह के डिश बना सकते हैं लेकिन मूली का रायता का बात ही कुछ खास है.मूली का रायता सिर्फ स्वादिष्ट ही नहीं बल्कि सर्दियों में पाचन और स्वास्थ्य के लिए एक वरदान है.इस रायते में ताजगी और पोषण का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है जो सिर्फ स्वाद ही नहीं बल्कि आपके शरीर को जरूरी विटामिन और मिनरल्स भी देता है. सर्दियों में इसे अपनी डेली रेसिपी में शामिल करें और देखें कैसे यह छोटा सा ट्विस्ट आपके मेन्यू का स्टार बन जाता है.

सामग्री

  • दही – 1 कप
  • मूली – 1 मध्यम आकार की, कद्दूकस की हुई
  • हरी मिर्च – 1 छोटी, बारीक कटी हुई
  • भुना जीरा पाउडर – ½ चम्मच
  • काला नमक – ¼ चम्मच
  • साधारण नमक – स्वादानुसार
  • काली मिर्च पाउडर – ¼ चम्मच
  • हरा धनिया – सजावट के लिए
  • पुदीना पत्ते – सजावट के लिए

बनाने की विधि

  • दही फेंटें: दही को एक बाउल में डालें और उसे अच्छी तरह फेंटकर चिकना और क्रिमी बना लें.
  • मूली तैयार करें: मूली को अच्छे से धोकर छील लें.फिर इसे कद्दूकस कर लें और अगर जरूरत हो तो हल्का निचोड़ लें ताकि ज्यादा पानी निकल जाए.
  • सभी चीजें मिलाएं: कद्दूकस की हुई मूली, हरी मिर्च, भुना जीरा पाउडर, काला नमक, साधारण नमक और काली मिर्च पाउडर को फेंटे हुए दही में डालें.धीरे-धीरे मिलाएं ताकि दही और मूली अच्छे से मिक्स हो जाए.
  • सजावट और सर्व करें: धीरे-धीरे मिलाएं ताकि दही और मूली अच्छे से मिक्स हो जाए.ठंडा-ठंडा परोसें.

Also Read : High Protein Quinoa Pulao Recipe: चावल से 5 गुना ज्यादा प्रोटीन वाला हेल्दी और टेस्टी पुलाव बनाएं मिनटों में

Also Read : Chocolate Samosa Recipe: चाय के साथ ट्राय करें ये क्रिस्पी डेजर्ट समोसा,जिसे बच्चे और बड़े दोनों करेंगे पसंद

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola