ePaper

Monsoon Skin care Tips: बारिश के मौसम में त्वचा रहेगी हेल्दी और चमकदार, अपनाएं ये घरेलू स्किन केयर टिप्स

Updated at : 25 Jun 2023 12:11 PM (IST)
विज्ञापन
Monsoon Skin care Tips: बारिश के मौसम में त्वचा रहेगी हेल्दी और चमकदार, अपनाएं ये घरेलू स्किन केयर टिप्स

Monsoon Skincare Tips: बारिश के मौसम की शुरुआत हो चुकी है. इस मौसम में स्किन संबंधी परेशानियां बढ़ जाती हैं. चेहरे पर एलर्जी, मुंहांसे, दाने होने आम बात हैं. इस समस्याओं से निजात पाने के लिए कुछ यहां बताए गये स्किन केयर रूटीन को फॉलो करें.

विज्ञापन

Monsoon Skincare Tips: बारिश का मौसम शुरु हो चुका है. जैसे-जैसे मौसम बदलता है, स्किनकेयर प्रोडक्ट्स और डेली केयर रूटीन में भी कुछ बदलाव करने पड़ते हैं. गर्मी और शुष्क महीनों के दौरान काम करने वाला समर स्किनकेयर रूटीन मानसून में अपकी त्वचा की केयर पूरी तरह से कर पाने में समर्थ नहीं होगा. बारिश के मौसम में अपनी त्वचा को स्वस्थ और तरोताजा रखने के लिए इन आसान मॉनसून स्किनकेयर टिप्स को अपनाएं.

Monsoon Skincare Tips: थकी और बेजान त्वचा को स्क्रब करें

मानसून के दौरान बढ़ती नमी आपकी त्वचा पर कहर बरपा सकती है. तेल, पसीना, गंदगी, बचा हुआ मेकअप और अन्य गंदगी, अशुद्धियां आपके स्किन की छिद्रों को बंद कर देती हैं और मुंहासे, ब्रेकआउट और कई अन्य स्किन प्रॉब्लम्स को जन्म देती हैं. अपनी त्वचा से फ्रेश रखने के लिए सप्ताह में दो से तीन बार हल्के हाथों से फेस स्क्रब का उपयोग करें.

Monsoon Skincare Tips: स्किन केयर रूटीन में विटामिन सी सीरम एड करें

बारिश के दिनों में अपने रंग की निखार को बनाए रखने के लिए सुबह और रात के स्किन केयर रूटीन में विटामिन सी सीरम एड करें. चेहरे पर विटामिन सी सीरम का उपयोग करने से रंग निखरता है स्किन में तुरंत चमक आती है. नियमित उपयोग से चेहरा के दाग-धब्बे दूर होते हैं.

Monsoon Skincare Tips: मानसून में भी सनस्क्रीन लगाना जरूरी

अगर आपको लगता है कि आपको केवल गर्मियों के दौरान ही एसपीएफ की जरूरत है, तो आप बिल्कुल गलत सोच रहे हैं. बारिश हो या धूप, अपनी त्वचा को धूप से बचाने के लिए आपको अपनी दिनचर्या में सनस्क्रीन को शामिल करना होगा. यूवीए और यूवीबी किरणें त्वचा को नुकसान पहुंचाती हैं, इसलिए मानसून स्किनकेयर रूटीन में सनस्क्रीन एड करना सुनिश्चित करें.

Monsoon Skincare Tips: विटामिन सी से भरपूर मॉइस्चराइजिंग क्रीम लगाएं

साफ और चमकदार रंग पाने के लिए विटामिन सी से भरपूर मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें. मुंहासे के निशान को कम करने और त्वचा की टोन समान करने के लिए यह क्रीम उपयोगी है.

Monsoon Skincare Tips: अपने मेकअप प्रोडक्ट को बदलें

मानसून में हेवी मेकअप प्रोडक्ट को हल्के बीबी क्रीम के साथ बदला जा सकता है. इसके अलावा, अपने पोर्स को साफ रखने और ब्रेकआउट को दूर रखने के लिए चेहरे के मेकअप को पूरी तरह से हटाना न भूलें. अपने मेकअप के साथ बिस्तर पर जाना मुंहासों और डल स्कीन को न्यौता देना है.

Also Read: Rainy Season Health And Safety Tips: बारिश में नहाने का आनंद ले रहे बच्चे, तो इन बातों का रखें ध्यान

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola