Mix Vegetable Chilla Recipe: छुट्टी के दिन नाश्ते में तैयार करें टेस्टी रेसिपी, बनाएं मिक्स वेजिटेबल चीला

mix vegetable chilla ( AI Image)
Mix Vegetable Chilla Recipe: ठंड के मौसम में छुट्टी के दिन कुछ आसान रेसिपी को बनाना है तो आप मिक्स वेजिटेबल चीला को बनाएं. आइए जानते हैं मिक्स वेजिटेबल चीला की रेसिपी.
Mix Vegetable Chilla Recipe: ठंड के मौसम में छुट्टी के दिन सुबह की हल्की धूप में पूरे परिवार के साथ नाश्ता करना बहुत ही अच्छा लगता है. छुट्टी के दिन अक्सर लोग थोड़ी देर से उठते हैं. ऐसे में जल्दी से कुछ नाश्ता बनाना चाहते हैं तो आप मिक्स वेजिटेबल चीला को तैयार करें. ठंड के मौसम में गरमा-गरम चीला खाने में बहुत स्वादिष्ट लगता है. आप इसे धनिया या टमाटर की चटनी के साथ सर्व करें.
मिक्स वेजिटेबल चीला बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- चावल- 1 कप
- चना दाल- 1 कप
- पत्ता गोभी- 1 कप
- प्याज- 1 बारीक कटा हुआ
- लहसुन- 1 बड़ा चम्मच बारीक कटा हुआ
- हरी मिर्च- 1-2 बारीक कटी हुई
- हल्दी- आधा छोटा चम्मच
- अदरक- 1 चम्मच कद्दूकस किया हुआ
- पालक के पत्ते- आधा कप बारीक कटे हुए
- मेथी के पत्ते- आधा कप बारीक कटे हुए
- मटर- आधा कप उबले हुए
- जीरा- आधा चम्मच
- धनिया पाउडर- आधा चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- पानी- जरूरत के अनुसार
- गाजर- 1 बारीक कटा हुआ
- तेल- जरूरत के अनुसार
मिक्स वेजिटेबल चीला को कैसे तैयार करें?
- मिक्स वेजिटेबल चीला बनाने के लिए आप सबसे पहले चावल और दाल को धो लें और इसे 5-6 घंटे के लिए पानी में भिगो दें. आप चावल और दाल को रातभर के लिए भी भिगो सकते हैं. चावल और दाल को मिक्सी जार में डालें और इसे बारीक पीस लें. इसे आप एक बर्तन में निकाल लें.
- अब आप चावल और दाल के मिश्रण में पत्ता गोभी, प्याज, लहसुन, अदरक, हरी मिर्च, गाजर, मटर, पालक के पत्ते और मेथी के पत्ते को डालें.
- इसके बाद आप जीरा, धनिया पाउडर, हल्दी, नमक और धनिया पत्ती को डाल दें. इसमें थोड़ा सा पानी डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिला लें. अब आप एक तवा को गर्म करें और इसमें एक चम्मच तेल को डालें. तवे के ऊपर आप एक बड़े चम्मच की मदद से चीला के बैटर को फैला दें.
- चीला के किनारों पर एक चम्मच तेल को डालें. एक तरफ से चीला जब पक जाए तब आप इसे पलट दें और दूसरे तरफ से भी पका लें. जब ये दोनों तरफ से पक जाए तब आप इसे प्लेट में निकाल लें. आपका मिक्स वेजिटेबल चीला तैयार है.
यह भी पढ़ें- Idli Recipes Ideas: नाश्ते में इडली खाना है पसंद, तो जरूर ट्राई करें ये रेसिपी आइडियाज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










