दाल और सब्जियों से तैयार करें ये स्वाद से भरपूर चीला
Published by : Sweta Vaidya Updated At : 13 Feb 2026 8:14 AM
मिक्स दाल वेजिटेबल चीला (AI Image)
Mix Dal Chilla: अगर आप सुबह के नाश्ते में कुछ स्वादिष्ट और आसानी से तैयार होने वाली डिश शामिल करना चाहते हैं तो चीला एक अच्छा ऑप्शन है. आप अलग-अलग दाल का इस्तेमाल करके टेस्टी चीला बना सकते हैं.
Mix Dal Vegetable Chilla: बेसन से बना चीला तो आपने कई बार ट्राई किया होगा. लेकिन क्या आपने कभी दाल से बने चीला का स्वाद चखा है? अगर नहीं, तो इस आर्टिकल में आप मिक्स दाल वेजिटेबल चीला की रेसिपी के बारे में जान सकते हैं. इस चीला को आप कम तेल में तैयार कर सकते हैं. गरमा-गरम चीला को हरी चटनी, टमाटर की चटनी या अचार के साथ सर्व कर सकते हैं. इस चीला को आप लंचबॉक्स में भी दे सकते हैं.
चीला बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- चना दाल- आधा कप
- मूंग दाल- 3 बड़े चम्मच
- मसूर दाल- 3 बड़े चम्मच
- चावल- आधा कप
- प्याज- 1 बारीक कटा हुआ
- गाजर- 1 कद्दूकस किया हुआ
- शिमला मिर्च- 2 चम्मच बारीक कटी हुई
- धनिया पत्ती- 2 चम्मच बारीक कटी हुई
- पत्ता गोभी- आधा कप बारीक कटी हुई
- मटर- आधा कप उबले हुए
- पालक के पत्ते- आधा कप बारीक कटे हुए
- हरी मिर्च- 1 बारीक कटी हुई
- अदरक- 1 चम्मच कद्दूकस किया हुआ
- जीरा- आधा चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- लाल मिर्च पाउडर- छोटा चम्मच
- हल्दी- छोटा चम्मच
- तेल- जरूरत के अनुसार
चीला को कैसे तैयार करें?
- चीला बनाने के लिए सबसे पहले आप मूंग दाल, चावल, मसूर दाल और चना दाल को अच्छे से धोकर 5-6 घंटे के लिए पानी में भिगो दें. इसके बाद दाल और चावल को मिक्सी जार में डाल दें. जरूरत अनुसार पानी डालकर बारीक पीस लें. इस मिश्रण को एक बर्तन में निकाल लें.
- अब आप मिश्रण में कद्दूकस किया हुआ अदरक, प्याज, गाजर, शिमला मिर्च, हरी मिर्च, पत्ता गोभी, पालक और मटर डाल दें. इसके बाद नमक, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, हींग और जीरा डालकर अच्छी तरह से मिला लें.
- अब तवा को गर्म करें और एक चम्मच तेल डाल दें. एक बड़े चम्मच की मदद से घोल को तवे पर डालकर गोल फैला लें. ऊपर से थोड़ा तेल चारों ओर डाल दें. एक साइड से सुनहरा होने तक पका लें. फिर पलटकर दूसरी तरफ भी पका लें. आपका चीला तैयार है. इसी तरह बचे हुए घोल से भी चीला बना लें.
- इस चीला में आप अपने पसंद की और भी सब्जियों को डाल सकते हैं.
यह भी पढ़ें- Besan Papdi Recipe: घर पर तैयार करें शानदार नमकीन, बनाएं कुरकुरी और मसालेदार बेसन पापड़ी
यह भी पढ़ें- Mattha Aloo Recipe: झटपट बनाएं टेस्टी मट्ठे के आलू, हर निवाले में पाएं लाजवाब स्वाद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










