Mistakes To Avoid While Washing Woolen Clothes: सर्दियों में ऊनी कपड़ों को नया जैसा बनाए रखें, साफ करते वक्त इन गलतियों को करने से बचें

Published by : Sweta Vaidya Updated At : 26 Oct 2025 11:07 AM

विज्ञापन

Woolen Clothes ( AI Image)

Mistakes To Avoid While Washing Woolen Clothes: सर्दियों के मौसम की शुरुआत होते ही ऊनी कपड़ों को निकालकर साफ किया जाता है. आप ऊनी कपड़ों को धोते वक्त इन गलतियों को करने से बचें.

विज्ञापन

Mistakes To Avoid While Washing Woolen Clothes: ठंड का मौसम अब जल्द ही आने वाला है. ठंड की शुरुआत होने से पहले घरों में इस मौसम में इस्तेमाल होने वाले कपड़े और कंबल को निकाला जाता है. फिर धोकर इस्तेमाल किया जाता है. आपके घर पर भी अब कुछ ऊनी कपड़ों को निकाला जा रहा होगा. कई बार सही से नहीं धोने के कारण ऊनी कपड़ों चमक कम हो जाती है. कई बार इनकी बनावट भी खराब हो जाती है. इसलिए वूलन कपड़े धोते समय कुछ खास बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है जिससे आपके वूलन कपड़ों की चमक बरकरार रहे और ये नए और मुलायम बने रहे. आइए अब जानते हैं कुछ आम गलतियां जिन्हें गर्म कपड़े धोते समय नहीं करना चाहिए. 

गलत डिटर्जेंट का इस्तेमाल करना

आप ऊनी कपड़े के लिए कोई भी डिटर्जेंट का इस्तेमाल नहीं करें. ऊनी कपड़ों को धोने के लिए स्पेशल वुलन डिटर्जेंट का ही इस्तेमाल करें. आप बोतल के ऊपर निर्देश को पढ़ें और उतनी ही मात्रा में डिटर्जेंट का इस्तेमाल करें. ज्यादा मात्रा में डिटर्जेंट का इस्तेमाल नहीं करें. 

लेबल को नहीं पढ़ना 

अक्सर लोग कपड़े में लगे लेबल को नहीं पढ़ते हैं. आप लेबल को पढ़ें और उसके हिसाब से ही कपड़े को साफ करें. निर्देश को पढ़ने के बाद ही कपड़े को मशीन में या फिर हाथों से धोएं.

गर्म पानी का इस्तेमाल करना

ऊनी कपड़ों को धोने के लिए आप गर्म पानी का इस्तेमाल नहीं करें. गर्म पानी से धोने से इन कपड़ों को नुकसान हो सकता है और ये सिकुड़ सकते हैं. आप वूलन कपड़े को धोने के लिए गुनगुने या फिर ठंडे पानी का इस्तेमाल करें. 

गलत तरीके से धोना 

वूलन कपड़े बहुत नाजुक होते हैं. इन्हें साफ करते टाइम ज्यादा जोर से नहीं रगड़ें. ज्यादा रगड़ने से फैब्रिक को नुकसान होता है और धागे निकल जाते हैं जिससे कपड़े खराब दिखते हैं. आप हल्के हाथों से इसे रगड़ें और साफ करें. कपड़े को धोने के बाद जोर से निचोड़ने की गलती नहीं करें. आप हल्के हाथों से दबाकर पानी को निकाल लें. 

कड़ी धूप में सूखाना

आप कड़ी धूप में कपड़े सूखाने से बचें इससे रंग फीका पड़ सकता है. जब कपड़े अच्छे से सूख जाएं तब आप इसे अच्छे से फोल्ड कर के स्टोर करें. 

यह भी पढ़ें- Cleaning Tips: आर्टिफिशियल फूलों की चमक को लंबे टाइम तक रखें बरकरार, अपनाएं ये आसान क्लीनिंग टिप्स 

यह भी पढ़ें- White Socks Cleaning Tips: अब व्हाइट सॉक्स रहेंगे क्लीन और फ्रेश, आजमाएं ये आसान क्लीनिंग टिप्स

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola