Men’s Skincare Tips: पुरुषों के चेहरे को चमकदार बनाएंगे ये 5 स्किन केयर टिप्स

Updated:
विज्ञापन
Skincare Tips

Groom Skincare Tips

Men’s Skincare Tips: महिलाएं ही नहीं बल्कि पुरुषों को भी करना चाहिए स्किनकेयर जिससे चमकती रहेंगी उनकी भी त्वचा, और बढ़ेगा निखार. तो चलिए जानते हैं, 5 बेस्ट स्किनकेयर टिप्स.

विज्ञापन

Men’s Skincare Tips: केवल महिलाओं को ही नहीं बल्कि पुरुषों को भी कई तरह के स्किन समस्याओं का सामना करना पड़ता है. भगदौड़ और हमेशा बहार आने जाने के कारण पुरुषों को भी ड्रायनेस, मुहासे, पिम्पल और ब्लैकहेड्स जैसी प्रॉब्लम्स होने लगते हैं. साफ और स्वास्थ्य स्किन के लिए आपको स्किनकेयर रूटीन को फॉलो करना चाहिए. पुरुषों को आमतौर पर फेस पैक लगाना या घरेलु नुस्खों का इस्तेमाल करना खास पसंद नहीं होता. लेकिन, स्किन केयर की आम आदतों को अपनाकर आप अपने स्किन को ग्लोइंग बना सकते हैं. चलिए जानते हैं, स्किन केयर के आसान टिप्स को जो आपके चेहरे कि सुंदरा को बढ़ाने में मदद करेगा.

मॉइश्चराइजर का उपयोग करें

अपनी स्किन को हाइड्रेट और सॉफ्ट रखने के लिए मॉइश्चराइजर लगाना आवश्यक होता है. आपको चाहिए कि, आप अपने स्किन टाइप के हिसाब से मॉइश्चराइजर का उपयोग करें. अगर आपकी स्किन ऑयली है तो ड्राई मॉइश्चराइजर का उपयोग करना चाहिए और अगर आपकी स्किन ड्राई है तो हैवी मॉइश्चराइजर उपयोग करना चाहिए. इससे आपकी त्वचा में भरपूर नमी बनी रहती है.

स्किनकेयर से जुड़े ट्रेडिंग खबरें को यहां पढ़ें

यह भी पढ़ें: Skincare Tips: बढ़ती उम्र में दिखाना चाहती हैं जवां, तो फॉलो करें ये 5 स्किनकेयर टिप्स

यह भी पढ़ें: Winter Skincare Tips: लोशन लगाने के बाद भी शरीर में हो रही है खुजली? अपनाएं ये उपाय

सनस्क्रीन का प्रयोग करें

सनस्क्रीन का नियमित इस्तेमाल करना चाहिए चाहे धूप हो या ना हो. सनस्क्रीन केवल धूप से ही नहीं बल्कि पॉल्यूशन से भी बचाता है. यह आपको फ्री रेडिकलस होने से बचाता है जिससे एजिंग प्रभाव कम होता है.

खुद को रखें हाइड्रेट

अच्छी और ग्लोइंग स्किन के लिए खुद को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी होता है इसके लिए आप ज्याद मात्र मे पानी पियें. क्योंकि पानी शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकलता है और स्किन को अंदर से साफ करता है.

यह भी पढ़ें: Shaving Tips: क्या आप जानते हैं शेव करने का सही तरीका? आधे से ज्यादा लोग करते हैं ये गलतियां

स्मोकिंग कम करें

स्मोकिंग करने से हमारा स्किन धीरे-धीरे डैमेज होने लगता है. अधिक स्मोकिंग करने से हमारे स्किन में झुर्रियां और रिंकल्स पड़ने लगते हैं. साथ हि यह कॉलेजन के निर्माण को धिरा कर देता है जिससे हमारे स्किन का रंग काला होने लगता है.

स्क्रबिंग जरूर करें

स्क्रब करने से हमारे चेहरे में अंदर से निखार आता है क्योंकि, यह त्वचा के ओपन पोर्स को बंद करता है. स्क्रब करने से गंदगी और प्रदूषण को हटाया जा सकता है. ग्लोइंग स्किन के लिए 15 दिन में एक बार स्क्रब जरूर करना चाहिए.

यह भी पढ़ें: Beauty Tips: खुल गया ग्लोइंग त्वचा का राज, नारियल तेल में इन चीजों को मिलाकर करें इस्तेमाल

विज्ञापन
Astha Singh

लेखक के बारे में

By Astha Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola