Matar Chaat Recipe: चाट का असली स्वाद अब घर पर, ज़रूर ट्राय करें रेसिपी!

Author Prerna
Updated:
विज्ञापन

image: freepik

Matar Chaat Recipe: बाहर के खाने जैसा स्वाद अगर घर पर चाहिए तो आप ये रेसिपी जरूर ट्राय कर सकते हैं. इसके लिए ज्यादा सामग्री कि जरूरत भी नहीं पड़ती है. घर पर रखे हुए कुछ समान से घर पर ही इस टेस्टी चाट को तैयार कर सकते हैं.

विज्ञापन

Matar Chaat Recipe: बच्चों से लेकर बड़ों सभी को एक जैसा खाना नहीं पसंद आता है. इसके लिए वे हमेशा चाहते हैं कि सब कुछ बदल कर उन्हें दिया जाए. ऐसे में अगर हम स्ट्रीट फूड की बात करें तो ये सबको पसंद आता है. स्ट्रीट फूड में सबसे ज्यादा पसंद किये जाने वाले खाने में से एक है चाट, ये गरमागर्म सबको पसंद आता है. तो चलिए जानते हैं कि इस झटपट चाट को घर पर कैसे बनाया जाता है. 

विज्ञापन

सफेद मटर की चाट बनाने के लिए सामग्री

  • उबले हुए सफेद मटर 2 कप
  • 1 कप बारीक कटे हुए प्याज
  • 1 हरी मिर्च बारीक कटे हुए 
  • 1 कप बारीक कटे हुए टमाटर
  • 2 टेबलस्पून इमली का रस
  • 1 टीस्पून लाल मिर्च का पाउडर
  • स्वादानुसार नमक
  • 1 टी स्पून चाट मसाला
  • बारीक कटी हुई धनिया
  • नींबू का रस 1 टीस्पून
  • 1 टीस्पून जीरा पाउडर

यह भी पढ़ें: Benefits of Raisins: किशमिश के रंग बदलते हैं फायदे भी! जानिए कौन सी किशमिश कब और क्यों खाएं

सफेद मटर चाट बनाने की विधि 

  • उबले हुए मटर को अच्छे से एक प्लेट में निकाल लेंगे. इसके बाद इस हल्के हाथों से मैश कर लेंगे. 
  • अब इस पर इमली का रस और प्याज, हरी मिर्च, टमाटर, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, नमक डालकर उसे अच्छे से मिलाएंगे. 
  • इसके बाद इसमें नींबू का रस और धनिया के पत्ते डाल कर इसे सर्व करेंगे. 
  • इस तरह से कुछ ही मिनटों में झटपट सफेद मटर का चाट बनाकर तैयार कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: Masala Aloo Gobhi: झटपट तैयार करें मसालेदार आलू गोभी की सब्ज़ी, स्वाद ऐसा कि हर कोई कहे वाह!

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola