Masoor Dal Paratha: बोर हो गए हैं रोज-रोज एक ही पराठा खाकर, तो ट्राई करें मसूर दाल का पराठा

मसूर दाल पराठा रेसिपी (Image-iStock)
Masoor Dal Paratha: ठंडी सुबह और ब्रेकफास्ट में मसूर दाल के पराठे मिल जाए तो मजा आ जाता है. इस पराठे को एक बार आप भी ट्राई करके देखें. बच्चे भी इसे चाव से खाएंगे.
Masoor Dal Paratha: ब्रेकफास्ट में तो ज्यादातर घरों में गरमा गरम पराठे का आनंद लिया जाता है. ऐसे में आप भी कभी आलू के पराठे तो गोभी के पराठे का आनंद लिया होगा. आज हम आपको मसूर दाल के पराठे बनाने की रेसिपी बताएंगे और आप इसे जरूर ट्राई करके देखें. इसका स्वाद बहुत ही लाजवाब होता है. इस पराठे को आप किसी भी चटनी या फिर टोमैटो सॉस के साथ खा सकते हैं. इसे बनाना भी बहुत आसान है. सुबह के नाश्ते के साथ-साथ आप चाहें तो इसे बच्चे की टिफिन में भी दे सकते हैं. तो आइए आपको इसे बनाने की सिंपल रेसिपी बताते हैं.
मसूर दाल पराठा बनाने की सामग्री
- चना दाल – 1 छोटा चम्मच
- मसूर दाल – 3 चम्मच
- गेहूं का आटा – 2 कटोरा
- चने का आटा – 1 बड़ा चम्मच
- पिसा हुआ सोयाबीन – 1 छोटा चम्मच
- अरहर की दाल – 1/2 चम्मच
- नमक – स्वादानुसार
- तेल – आवश्यकतानुसार
- 2 बड़े चम्मच – अदरक मिर्च का पेस्ट
- टमाटर – 1
- प्याज – 1
यह भी पढ़ें: Curd Dosa Recipe: टेस्टी और हेल्दी ब्रेकफास्ट के लिए बेस्ट है कर्ड डोसा, मजे लेकर खाएंगे बच्चे
मसूर दाल पराठा बनाने कि विधि
- मसूर दाल पराठा बनाने के लिए सबसे पहले आप सभी दालों को दो से तीन घंटे के लिए भिगो कर रखे दें.
- इसके बाद आप इसमें से पानी को निकाल दें.
- अब आप इसमें थोड़ा सा बेसन और गेहूं का आटा मिलाएं.
- फिर इसमें स्वादानुसार नमक और अदरक मिर्च का पेस्ट डालें.
- अब आप इस पराठे को बेल लें और तवे पर दोनों तरफ पलट कर अच्छे से सेक लें.
- आपका मसूर दाल पराठा बनकर तैयार हो चुका है.
- इसे अब आप गरमा गरम सर्व कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Simple Poori Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसी फूली-फूली सिंपल पूरियां, नोट कर लें रेसिपी
यह भी पढ़ें: Plain Paratha Recipe: लाइट ब्रेकफास्ट के लिए बेस्ट है प्लेन पराठा, इस रेसिपी से मिनटों में होगा तैयार
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rani Thakur
बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




