Masala Upma Recipe: बच्चे भी खाएंगे मजे से, घर पर ऐसे बनाएं मसाला उपमा
Published by : Priya Gupta Updated At : 03 Sep 2025 9:05 AM
मसाला उपमा रेसिपी(AI इमेज)
Masala Upma Recipe: बच्चों का टिफिन बनाना हो या ऑफिस का लंच हर वक्त के लिए बेस्ट है ये मसाला उपमा की रेसिपी. ये रेसिपी टेस्टी के साथ बॉडी को एनर्जी देने के लिए भी बहुत फायदेमंद है. आइए जानते हैं इसे घर पर आसानी से बनाने की विधि.
Masala Upma Recipe: अगर आपको नाश्ते में कुछ ऐसा चाहिए जो मिनटों में बन जाए, स्वाद में लाजवाब हो और पोषण से भरपूर भी? तो मसाला उपमा है एकदम परफेक्ट डिश है. सूजी और रंग-बिरंगी सब्जियों के साथ जब इसमें मसालों का तड़का लगता है, तो इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है. आप इसे हल्की भूख मिटाने के लिए या दिन की शुरुआत एनर्जी से करने के लिए आसानी से घर पर बना सकते हैं. आइए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी के बारे में.
मसाला उपमा बनाने की सामग्री
- सूजी (रवा) – 1 कप
- प्याज – 1 (बारीक कटा हुआ)
- टमाटर – 1 (बारीक कटा हुआ)
- हरी मिर्च – 2 (कटी हुई)
- अदरक – 1 छोटा टुकड़ा (कसा हुआ)
- गाजर – आधा कप (बारीक कटी)
- मटर – आधा कप
- शिमला मिर्च – आधा कप (कटी हुई)
- करी पत्ता – 7-8 पत्ते
- राई – आधा चम्मच
- जीरा – आधा चम्मच
- हल्दी पाउडर – आधा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर – आधा चम्मच
- गरम मसाला – आधा चम्मच
- नमक – स्वादानुसार
- तेल – 2 बड़े चम्मच
- पानी – 2 कप
- हरा धनिया – सजाने के लिए
यह भी पढ़ें: Cucumber Poha Recipe: हेल्दी और टेस्टी नाश्ते का परफेक्ट कॉम्बो, इस तरह बनाएं खीरा पोहा
यह भी पढ़ें: Coconut Milk Recipe: अब मार्केट जाने की जरूरत नहीं, इस तरह घर पर बनाएं हेल्दी कोकोनट मिल्क
मसाला उपमा बनाने की विधि
- सबसे पहले एक कढ़ाई में तेल डालें, फिर इसमें सूजी को डालकर हल्का गोल्डन होने तक भूनें. इसे निकालकर एक प्लेट में रख दें.
- अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें. उसमें राई, जीरा और करी पत्ता डालकर चटकने दें.
- अब इसमें प्याज, हरी मिर्च और अदरक डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें.
- इसके बाद टमाटर और सारी सब्जियां (गाजर, मटर, शिमला मिर्च) डालें और 3-4 मिनट तक पकाएं.
- इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और नमक डालकर अच्छे से मिक्स करें. फिर पानी डालें और हल्का उबाल आने दें.
- उबलते पानी में धीरे-धीरे सूजी डालें और लगातार चलाते रहें.
- इसे ढककर 3-4 मिनट धीमी आंच पर पकाएं और गैस बंद कर दें. बने हुए मसाला उपमा ऊपर से हरा धनिया डालकर मिला लें.
- तैयार हुए गरमा-गरम मसाला उपमा को नारियल चटनी या दही के साथ सर्व करें.
यह भी पढ़ें: Chawal Ki Puri: चावल के आटे से बनाएं क्रिस्पी पूरियां, खाने में लगेंगी हल्की
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Priya Gupta
प्रिया गुप्ता डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हैं. वह पिछले एक साल से कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. इससे पहले वह नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में काम कर चुकी हैं. अभी वह झारखंड की खबरों पर काम करती हैं और SEO के अनुसार कंटेंट लिखती हैं. प्रिया आसान और साफ भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाने में विश्वास रखती हैं. वह ट्रेंडिंग खबरों, झारखंड से जुड़े मुद्दों और लोगों से जुड़ी खबरों पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सही और भरोसेमंद जानकारी सरल शब्दों में मिले.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










