Makki Ke Aate Ki Tikki Recipe: सर्दियों की शाम के लिए परफेक्ट स्नैक्स, मक्की के आटे से रोटी नहीं, बनाएं टेस्टी टिक्की

Updated:
विज्ञापन
Makki Ke Aate Ki Tikki Recipe

Makki Ke Aate Ki Tikki Recipe (AI image)

Makki Ke Aate Ki Tikki Recipe: मक्की की रोटी और सरसों का साग ठंड के मौसम में हर घर में जरूर बनता है. ऐसे में आज हम आपको मक्की के आटे से रोटी नहीं, टेस्टी टिक्की बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं.

विज्ञापन

Makki Ke Aate Ki Tikki Recipe: सर्दियों के मौसम में मक्की के आटे से बनी रोटी हर लोगों को खाना पसंद है. इसका स्वाद सरसों के साग के साथ और भी लाजवाब लगता है. ऐसे में आज हम आपको मक्की की रोटी नहीं बल्कि, मक्की के आटे से टिक्की बनाने के बारे में बताएंगे. हेल्दी डाइट लेने वाले लोग ज्यादातर टिक्की खाना पसंद करते हैं इसलिए आप उनके लिए नाश्ते या ठंडी शाम में चाय के साथ टिक्की बनाकर दे सकते हैं. इस रेसिपी को बनाने में आपको ज्यादा मेहनत नहीं लगेगी. तो आइए जानते हैं इस आर्टिकल के जरिए घर पर आसानी से मक्की के आटे की टिक्की बनाने की सबसे आसान रेसिपी. 

मक्की के आटे की टिक्की बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • मक्की का आटा – 2 कप
  • उबले आलू – 2 
  • हरी मिर्च – 1-2 (बारीक कटी हुई)
  • अदरक – 1 टुकड़ा  (कद्दूकस किया हुआ)
  • हरा धनिया – 2 चम्मच (बारीक कटा हुआ)
  • प्याज – 1 (बारीक कटा हुआ)
  • अजवाइन – आधा छोटा चम्मच 
  • तेल – जरूरत के अनुसार
  • नमक – स्वादानुसार
  • लाल मिर्च पाउडर – आधा चम्मच 

यह भी पढ़ें: Palak Soup Recipe: सर्दियों में गर्माहट का लें मजा, घर पर बनाएं टेस्टी और हेल्दी पालक सूप

यह भी पढ़ें: Amla Laddu Recipe: सर्दियों में बनाएं हेल्दी और टेस्टी आंवला लड्डू, खाने के बाद मिलेगा स्वाद का मजा 

मक्की के आटे की टिक्की बनाने की विधि क्या है?

  • सबसे पहले एक बाउल में मक्की का आटा, उबले हुए मैश किए आलू, प्याज, हरी मिर्च, अदरक, धनिया पत्ता के साथ सारे मसालें डालकर अच्छे से मिला लें. फिर इसमें थोड़ा-थोड़ा हल्का गुनगुना पानी डालकर सख्त आटा गूंथ लें. 
  • अब गूंथे हुए आटे से छोटी-छोटी लोइयां बनाएं और हाथ से दबाकर टिक्की का शेप दें.
  • इसके बाद गैस में एक तवा या नॉन-स्टिक पैन गरम करके उसमें हल्का तेल लगाएं फिर तैयार हुई टिक्की को डालकर धीमी आंच पर सेंकें. टिक्की दोनों तरफ से पक जाने के बाद निकाल लें. 
  • अब गरमा-गरम मक्की के आटे से बनी टिक्की को हरी चटनी, दही या सॉस के साथ परोसें. 

यह भी पढ़ें: Lauki Appe Recipe Winter Special: ठंड के मौसम में मिलेगा स्वाद का असली मजा, जब बनाएंगे लौकी से इतने स्वादिष्ट अप्पे

यह भी पढ़ें: Urad Dal Ki Puri: सिंपल पुरी को दें नया ट्विस्ट, ट्राई करें उड़द दाल की टेस्टी पूरी 

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola