महाशिवरात्रि प्रसाद के लिए व्रत स्पेशल मखाना खीर रेसिपी

Updated:
विज्ञापन

Easy Makhana Kheer Recipe

महाशिवरात्रि व्रत और प्रसाद के लिए बनाएं सॉफ्ट और क्रीमी मखाना खीर. जानिए घर पर आसान तरीके से स्वादिष्ट, पौष्टिक और व्रत स्पेशल मखाना खीर बनाने की परफेक्ट रेसिपी.

विज्ञापन

Makhana Kheer Recipe for Mahashivratri Vrat: महाशिवरात्रि का पावन पर्व भगवान शिव की आराधना और व्रत-उपवास के लिए बेहद खास माना जाता है. अगर आप इस बार महाशिवरात्रि पर प्रसाद में कुछ स्वादिष्ट, हल्का और पौष्टिक बनाना चाहते हैं तो सॉफ्ट और क्रीमी मखाना खीर की ये रेसिपी जरूर ट्राइ करें.

विज्ञापन

Makhana Kheer Recipe for Mahashivratri Vrat: भोलेबाबा को लगाएं मखाना खीर का भोग नोट करें आसान रेसिपी

यह मखाना खीर की रेसिपी इतनी सात्विक और स्वादिष्ट है कि इसे व्रत रखने वाले और बिना व्रत वाले लोग भी आराम से सेवन कर सकते हैं. इसमें कैल्शियम, प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं.

मखाना खीर बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

Makhana
मखाना
  • मखाना – 2 कप
  • फुल क्रीम दूध – 1 लीटर
  • चीनी या मिश्री – ½ कप (स्वाद अनुसार)
  • इलायची पाउडर – ½ छोटा चम्मच
  • काजू – 10-12 (कटे हुए)
  • बादाम – 10-12 (कटे हुए)
  • घी – 1 छोटा चम्मच

सॉफ्ट और मलाईदार मखाना खीर कैसे बनाएं?

Easy Makhana Kheer Recipe
सॉफ्ट और मलाईदार मखाना खीर
  1. सबसे पहले कढ़ाई में घी गर्म करें और उसमें मखाने डालकर 4-5 मिनट तक हल्का क्रिस्प होने तक भून लें.
  2. ठंडा होने पर आधे मखानों को हल्का दरदरा पीस लें और बाकी को साबुत रहने दें.
  3. अब एक भारी तले वाले बर्तन में दूध उबालें और उसे धीमी आंच पर गाढ़ा होने दें.
  4. उबलते दूध में मखाने डालकर 10-12 मिनट तक पकाएं ताकि मखाने नरम हो जाएं.
  5. अब इसमें चीनी, ड्राई फ्रूट्स और इलायची पाउडर डालकर 5 मिनट और पकाएं.
  6. जब खीर गाढ़ी और क्रीमी हो जाए तो गैस बंद कर दें.

यह भी पढ़ें: महाशिवरात्रि व्रत के लिए साबूदाना से बनाएं ये 5 स्वादिष्ट और एनर्जी से भरपूर डिश

यह भी पढ़ें: महाशिवरात्रि पर क्या भोग चढ़ाएं? जानिए भगवान शिव को प्रिय 7 प्रसाद

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Prep: 5 minCook: 10 min

Ingredients

    Instructions