ePaper

महाशिवरात्रि व्रत के लिए साबूदाना से बनाएं ये 5 स्वादिष्ट और एनर्जी से भरपूर डिश

Updated at : 12 Feb 2026 6:35 PM (IST)
विज्ञापन
Easy Sabudana Dishes Ideas for Mahashivratri Vrat

साबूदाना रेसिपी महाशिवरात्रि व्रत के लिए

महाशिवरात्रि व्रत के लिए साबूदाना से बनाएं 5 स्वादिष्ट और आसान डिश - पराठा, खीर, वड़ा, अप्पे और इडली की झटपट रेसिपी आइडियाज. व्रत थाली को बनाएं हेल्दी और टेस्टी.

विज्ञापन

Sabudana Dishes for Mahashivratri Vrat: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भक्तजन उपवास रखकर भगवान शिव की पूजा करते हैं. व्रत के दौरान ऐसा भोजन चुना जाता है जो हल्का, सात्विक और ऊर्जा देने वाला हो. साबूदाना व्रत में सबसे लोकप्रिय सामग्री है क्योंकि इससे कई तरह की स्वादिष्ट डिश बनाई जा सकती हैं. अगर आप इस बार अपनी महाशिवरात्रि व्रत थाली को खास बनाना चाहते हैं, तो साबूदाना से बनने वाली ये 5 डिश आइडिया जरूर ट्राई करें.

Sabudana Dishes for Mahashivratri Vrat: महाशिवरात्रि व्रत के लिए साबूदाना की 5 खास डिश

1. साबूदाना पराठा / थालीपीठ

साबूदाना पराठा / थालीपीठ

भीगे हुए साबूदाना को मैश किए उबले आलू, भुनी मूंगफली पाउडर, हरी मिर्च और सेंधा नमक के साथ मिलाकर आटा जैसा मिक्स्चर तैयार करें. इसे तवे पर हल्के घी के साथ सेकें. बाहर से क्रिस्प और अंदर से सॉफ्ट, यह पराठा दही या व्रत वाली चटनी के साथ परफेक्ट लगता है.

2. साबूदाना खीर

साबूदाना खीर

साबूदाना को पहले भिगोकर दूध में धीमी आंच पर पकाएं. जब दाने अच्छे से पक जाएं तो इसमें चीनी या गुड़, इलायची और ड्राई फ्रूट्स डालें. यह खीर व्रत के दौरान इंस्टेंट एनर्जी देती है और भोग के लिए भी सही मानी जाती है.

3. साबूदाना वड़ा / टिक्की

साबूदाना वड़ा / टिक्की

भीगा साबूदाना, उबले आलू, मूंगफली, हरा धनिया और सेंधा नमक मिलाकर छोटे वड़े या टिक्की बनाएं. इन्हें घी या तेल में सुनहरा तलें. बाहर से कुरकुरे और अंदर से नरम ये वड़े व्रत के सबसे पसंदीदा स्नैक्स में से एक हैं.

4. साबूदाना अप्पे

साबूदाना अप्पे

अगर आप कम तेल वाला ऑप्शन चाहते हैं तो साबूदाना अप्पे बढ़िया चॉइस है. वही वड़ा वाला मिक्स्चर को अप्पे पैन में डालकर हल्के घी में पकाएं. यह हेल्दी, जल्दी बनने वाला और ट्रैवल-फ्रेंडली व्रत स्नैक है.

5. साबूदाना इडली

साबूदाना इडली

साबूदाना को दही और भुनी मूंगफली पाउडर के साथ मिलाकर बैटर तैयार करें. इसमें उबला कद्दूकस आलू मिलाकर स्टीम करें. सॉफ्ट और हल्की इडली पेट पर भारी नहीं पड़ती और व्रत में अच्छा विकल्प है.

इस महाशिवरात्रि ये 5 स्वादिष्ट साबूदाना डिश को जरूर ट्राइ करें.

यह भी पढ़ें: महाशिवरात्रि पर क्या भोग चढ़ाएं? जानिए भगवान शिव को प्रिय 7 प्रसाद

विज्ञापन
Pratishtha Pawar

लेखक के बारे में

By Pratishtha Pawar

मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola