Makhana Kaju Curry Recipe: 20 मिनट में बनाएं टेस्टी और हेल्दी मखाना काजू करी, स्वाद ऐसा कि पहली ही बाइट में सबको बना दे दीवाना

AI generated image
Makhana Kaju Curry Recipe: अगर आपको डिनर में कुछ स्पेशल और टेस्टी बनाना है तो मखाना काजू करी से बेहतर आपके लिए शायद ही कुछ और हो. इसे आप पराठों, नान, तंदूरी रोटी या जीरा राइस के साथ परोस सकते हैं.
Makhana Kaju Curry Recipe: अगर आप डिनर में कुछ हेल्दी और शाही फ्लेवर वाली डिश बनाना चाहती हैं तो मखाना काजू करी एक बेहतरीन और टेस्टी ऑप्शन है. मखाना प्रोटीन और मिनरल्स से भरपूर होता है, जबकि काजू इस करी को रिच और क्रीमी टेस्ट देता है. यह डिश खासकर त्योहारों, पार्टी या फैमिली डिनर के लिए परफेक्ट रहती है. इसकी ग्रेवी इतनी स्मूद और फ्लेवरफुल होती है कि इसे खाने वाले हर कोई तारीफ किए बिना नहीं रह पाएगा. इसे नान, पराठा या जीरा राइस के साथ सर्व करके आप डिनर को स्पेशल बना सकती हैं. तो चलिए जानते हैं इसकी सबसे आसान रेसिपी.
मखाना काजू करी के लिए आवश्यक सामग्री
- मखाना – 2 कप
- काजू – 15 से 20, कुछ पेस्ट के लिए और कुछ सजावट के लिए
- प्याज़ – 2 बारीक कटा हुआ
- टमाटर – 2 बारीक कटा हुआ
- हरी मिर्च – 2
- अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 छोटा चम्मच
- क्रीम या मलाई – 3 बड़े चम्मच
- दही – 2 बड़े चम्मच
- तेल/घी – 3 बड़े चम्मच
- जीरा – 1 छोटा चम्मच
- हल्दी पाउडर – आधा छोटा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच
- धनिया पाउडर – 1 छोटा चम्मच
- गरम मसाला – आधा छोटा चम्मच
- नमक – स्वादानुसार
- हरा धनिया – सजावट के लिए
मखाना काजू करी बनाने की विधि
- सबसे पहले कढ़ाही में थोड़ा सा घी या तेल डालकर मखानों को हल्का गोल्डन होने तक भून लें. भुने हुए मखाने क्रिस्पी हो जाएंगे और करी में अच्छा फ्लेवर देंगे.
- अब 10 से 12 काजू को गर्म पानी में भिगोकर पेस्ट बना लें. यह पेस्ट ही करी को क्रीमी और रिच बनाएगा.
- कढ़ाही में तेल गरम करें और उसमें जीरा डालकर चटकाएं. अब इसमें प्याज डालकर गोल्डन होने तक भूनें और फिर अदरक-लहसुन पेस्ट और हरी मिर्च डालकर कुछ सेकंड चलाएं. इसके बाद टमाटर डालें और नरम होने तक पकाएं.
- अब इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और नमक डालकर अच्छे से मिलाएं. जब मसाले से तेल छोड़ने लगे तो इसमें काजू का पेस्ट और दही डालें और 2 से 3 मिनट पकाएं.
- अब इसमें भुने हुए मखाने और बाकी काजू डाल दें और हल्के हाथ से मिलाते हुए 1 कप गुनगुना पानी डालें और धीमी आंच पर 7 से 8 मिनट तक पकाएं ताकि मखाने मसालों का स्वाद अच्छे से सोख लें.
- अब करी के गाढ़ा होने पर इसमें मलाई या क्रीम डालें और ऊपर से गरम मसाला छिड़क दें और अच्छे से मिलाकर गैस बंद कर दें.
- अब आपकी टेस्टी और शाही मखाना काजू करी तैयार है. इसे हरे धनिए से गार्निश करें और गर्मागर्म पराठा, नान, तंदूरी रोटी या जीरा राइस के साथ सर्व करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सौरभ पोद्दार
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










