नाश्ते या स्नैक्स टाइम पर बनाएं ये 4 तरह के टेस्टी उपमा

Updated at : 17 Mar 2026 3:45 PM (IST)
विज्ञापन
Upma Recipe Ideas

उपमा रेसिपी (AI generated Image)

Upma Recipe Ideas: घर पर सबके लिए बनाना चाहते हैं कुछ नया और टेस्टी तो आप यहां दिए गए उपमा रेसिपीज को ट्राई कर सकते हैं.

विज्ञापन

Upma Recipe Ideas: उपमा एक जल्दी बनने वाला, स्वादिष्ट और हल्का नाश्ता है, जो नाश्ते या स्नैक्स टाइम में मिनटों में तैयार किया जा सकता है. इसे सूजी, सेवई या ओट्स से बनाया जा सकता है. ऐसे में अगर आप घर पर अलग-अलग तरह के स्वादिष्ट उपमा बनाना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल में आपको 4 तरह के आसान और टेस्टी उपमा रेसिपीज आइडियाज मिलेंगे. इसे आप आसानी से घर पर तैयार कर सकते हैं. 

मिक्स वेजिटेबल उपमा 

मिक्स वेजिटेबल उपमा बनाने के लिए एक कड़ाही में तेल गर्म करें. इसमें सरसों, हरी मिर्च, अदरक, प्याज और करी पत्ते डालकर हल्का भूनें. अब इसमें गाजर, मटर, बीन्स, शिमला मिर्च जैसी मिक्स सब्जियां डालें और 2-3 मिनट भूनें. फिर पानी और नमक डालकर उबाल आने दें. पानी उबलने पर सूजी डालें और लगातार चलाते हुए गाढ़ा होने तक पकाएं. ऊपर से हरा धनिया डालकर गरमा-गरम परोसें. 

सेवई उपमा 

सेवई उपमा बनाने के लिए एक कड़ाही में तेल गर्म करें. इसमें सरसों दाना, हरी मिर्च, अदरक और करी पत्ते डालकर भूनें. फिर पानी और नमक डालकर उबाल लें. पानी उबलने पर सूखी सेवई डालें और 2-3 मिनट धीमी आंच पर पकाएं. उपमा पक जाने के बाद इसे सर्व करें. 

टमाटर उपमा 

टमाटर उपमा बनाने के लिए तेल गरम करें और सरसों, हरी मिर्च, प्याज़ और करी पत्ते डालकर भूनें. अब कटे हुए टमाटर डालें और हल्का भूनें. पानी और नमक डालकर उबाल आने पर सूजी डालें और गाढ़ा होने तक पकाएं. अंत में हरा धनिया डालकर प्लेट में परोसें. 

मसाला उपमा 

मसाला उपमा बनाने के लिए तेल गर्म करें. इसमें सरसों, हरी मिर्च, अदरक, प्याज और करी पत्ते डालकर भूनें. फिर कटे हुए टमाटर डालें और हल्दी, धनिया पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालकर 2-3 मिनट भूनें. अब पानी और नमक डालें, उबाल आने पर सूजी डालकर अच्छी तरह मिलाएं. इसे ढककर 5 मिनट पकाएं और सर्व करें. 

यह भी पढ़ें: Roti Tacos Recipe: रात की बची रोटियों से 5 मिनट में बनाएं मेक्सिकन स्टाइल रोटी टाकोस, टिफिन और ईवनिंग स्नैक के लिए परफेक्ट ऑप्शन

यह भी पढ़ें: Suji Chocolate Truffles Recipe: टेस्ट और हेल्थ का परफेक्ट कॉम्बिनेशन, 10 मिनट में तैयार करें बच्चों की फेवरेट सूजी चॉकलेट ट्रफल्स

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola