घर पर बनाएं जबरदस्त स्वाद वाले पालक चना दाल पकौड़े

Palak Chana Dal Pakora: हर बाइट में मिलेगा मजेदार स्वाद जब बनाएंगे ये पालक चना दाल के क्रिस्पी पकौड़े. आइए इस आर्टिकल से जानते हैं पकौड़े बनाने का आसान तरीका.
Palak Chana Dal Pakora: शाम के टाइम अगर आप स्वादिष्ट और क्रिस्पी स्नैक्स बनाना चाहते हैं, जो जल्दी बन जाए और हर किसी को पसंद आए, तो पालक चना दाल पकौड़े आपके लिए बेस्ट है. इस पकौड़े की हर बाइट में चना दाल और पालक के स्वाद का कॉम्बिनेशन आपको जरूर पसंद आएगा. आप इसे गरमा-गरम चाय के साथ या हरी चटनी, टमाटर की चटनी के साथ परोस सकते हैं. तो आइए इस आर्टिकल की मदद से घर पर बनाएं पालक चना दाल के क्रिस्पी पकौड़े.
पालक चना दाल के पकौड़े बनाने के लिए क्या चाहिए?
- चना दाल – 1 कप
- पालक – 1 कप (बारीक कटी हुई)
- हरी मिर्च – 2-3 (बारीक कटी हुई)
- अदरक – आधा टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
- लाल मिर्च पाउडर – आधा चम्मच
- हल्दी पाउडर – आधा चम्मच
- धनिया पाउडर – आधा चम्मच
- नमक – स्वादानुसार
- तेल – तलने के लिए
यह भी पढ़ें- Pumpkin Flower Pakoda: चाय के साथ आलू के नहीं, खाएं कद्दू के फूलों के कुरकुरे पकौड़े, जानिए विधि
पालक चना दाल के पकौड़े कैसे बनाएं?
- सबसे पहले आप चना दाल को रातभर पानी में भिगोने के लिए छोड़ दें. अब भीगी हुई चना दाल को पानी से निकालकर साफ कर लें. इसे मिक्सी में डालकर दरदरा पीस लें.
- अब चना दाल के पेस्ट में बारीक कटी पालक, हरी मिर्च, अदरक और हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और नमक डालें. अगर आपको मिश्रण बहुत पतला लगे तो आप इसमें थोड़ा बेसन डालकर गाढ़ा करें.
- एक कड़ाही में तेल गर्म करें, तेल गर्म हो जाने के बाद मिश्रण का छोटे-छोटे हिस्सा में लेकर तेल में डालें. इसे गर्म तेल में करारा होने तक अच्छे से फ्राई करें.
- पकौड़े तलने के बाद आप इसे एक प्लेट में निकाल लें. इसी तरह आप पालक चना दाल पकौड़े तैयार कर सकते हैं.
- सर्व करने के लिए गरमा-गरम पालक चना दाल पकोड़े को हरी चटनी या टमाटर की चटनी के साथ परोसें.
यह भी पढ़ें- Soya Chilli Recipe: वेज होते हुए भी देगा नॉनवेज जैसा स्वाद, घर पर बनाएं चटपटी सोया चिली
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रिया गुप्ता
प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










