घर पर बनाएं सहजन दाल सूप, हल्का और स्वाद बनाने में आसान
Published by : Priya Gupta Updated At : 05 Feb 2026 8:21 AM
सहजन दाल सूप (AI IMAGE)
Sahjan Dal Soup: शाम या सुबह बैठे-बैठे लेना चाहते हैं मजेदार सूप का स्वाद, तो आइए बताते हैं आपको सहजन दाल सूप बनाने की रेसिपी जिसे आप आसानी से घर पर तैयार कर सकते हैं.
Sahjan Dal Soup: सूप एक ऐसी डिश है जिसे हर मौसम में पसंद किया जाता है, लेकिन ठंड के दिनों में इसका स्वाद और भी खास लगने लगता है. रोजाना के खाने में हटकर अगर आप कुछ हल्का, गरम और स्वाद से भरपूर बनाना चाहते हैं, तो सहजन दाल सूप आपके लिए बेस्ट होगा. सहजन की ताजी फलियां और दाल को मिलाकर तैयार किया गया ये सूप दिखने में आकर्षक और स्वाद में लाजवाब होता है. इस सूप की खास बात यह भी है कि इसे बनाने के लिए ज्यादा मसालों या मेहनत की जरूरत नहीं पड़ती है. तो आइए जानते हैं इस आर्टिकल के जरिए घर पर आसानी से सहजन दाल सूप बनाने की रेसिपी.
सहजन दाल सूप बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- सहजन की फलियां – 2 (कटे हुए टुकड़ों में)
- मूंग दाल – आधा कप (धुली हुई)
- प्याज – 1 (बारीक कटा)
- टमाटर – 1 (कटा हुआ)
- लहसुन – 3-4 कलियां (कटी हुई)
- अदरक – 1 छोटा टुकड़ा (कद्दूकस)
- हल्दी पाउडर – आधा छोटा चम्मच
- काली मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच
- नमक – स्वादानुसार
- घी या तेल – 1 छोटा चम्मच
- पानी – 3-4 कप
- हरा धनिया – सजाने के लिए
यह भी पढ़ें: Palak Matar Soup: ठंड में शरीर को गर्म रखने के लिए बनाएं गरमा-गरम पालक मटर सूप
सहजन दाल सूप बनाने की विधि क्या है?
- सबसे पहले आप कुकर में मूंग दाल, सहजन के टुकड़े और पानी डालकर 2-3 सीटी आने तक अच्छे से उबाल लें.
- अब एक पैन या बर्तन में तेल गर्म करें, फिर उसमें लहसुन और अदरक डालकर हल्का भूनें. अब प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें.
- इसके बाद आप टमाटर, हल्दी और नमक डालकर मसाला अच्छी तरह पकाएं. इसमें उबली हुई दाल-सहजन डालें और 5–7 मिनट धीमी आंच पर पकाएं.
- अब इस मिश्रण में आप काली मिर्च डालें और चाहें तो हैंड ब्लेंडर से हल्का सा ब्लेंड कर लें.
- लास्ट में आप तैयार हुए मिश्रण के ऊपर हरा धनिया डालकर गरमा-गरम परोसें.
यह भी पढ़ें: Lemon Coriander Vegetable Soup Recipe: घर पर आसानी से बनाएं फ्लेवरफुल लेमन कोरिएंडर वेजिटेबल सूप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Priya Gupta
प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










