Rajma Salad Recipe: अब सिर्फ सब्जी नहीं, झटपट बनाएं स्वादिष्ट राजमा सलाद

Published by : Priya Gupta Updated At : 31 Jan 2026 8:07 AM

विज्ञापन

राजमा सलाद (AI IMAGE)

Rajma Salad Recipe: राजमा की सब्जी खाने में बहुत टेस्टी लगती है, ऐसे में क्या आपने कभी राजमा सलाद बनाकर ट्राई किया है? आइए आज हम आपको घर पर आसानी से राजमा सलाद बनाने की रेसिपी बताएंगे.

विज्ञापन

Rajma Salad Recipe: खीरे और बीटरूट से बना सलाद तो आपने जरूर खाया होगा, ये बनने में आसान होने के साथ खाने में भी बहुत टेस्टी लगता है. आज हम आपके लिए खीरा, गाजर और बीटरूट का सलाद नहीं, बल्कि स्वादिष्ट राजमा सलाद की रेसिपी लाए है, जिसे आप बहुत ही आसानी से घर पर तैयार कर सकते हैं. इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत और सामग्री की जरूरत नहीं पड़ेगी. इसे आप हल्के नाश्ते, शाम की भूख या टिफिन में देने के लिए भी बना सकते हैं. तो आइए इस आर्टिकल की मदद से जानते हैं घर पर कुछ आसान तरीके से राजमा सलाद बनाने की विधि. 

राजमा सलाद बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • उबला हुआ राजमा – 1 कप
  • खीरा – 1 (बारीक कटा हुआ)
  • टमाटर – 1 बड़ा (बारीक कटा हुआ)
  • प्याज – 1 छोटा (बारीक कटा हुआ)
  • हरी मिर्च – 1 (बारीक कटी हुई)
  • धनिया पत्ता – 2 चम्मच (कटा हुआ)
  • नींबू का रस – 1-2 चम्मच 
  • काली मिर्च पाउडर – आधा चम्मच 
  • नमक – स्वादानुसार 
  • सरसों का तेल – 1 चम्मच 

राजमा सलाद बनाने की विधि क्या है?

  • अगर राजमा उबला हुआ नहीं है, तो इसे रातभर पानी में भिगो दें और फिर अच्छी तरह से उबाल लें. 
  • अब इसे एक बड़े कटोरी में निकालें, इसके बाद इसमें खीरा, टमाटर, प्याज, हरी मिर्च और धनिया पत्ता डाल दें. 
  • इसके ऊपर से आप नींबू का रस, नमक, काली मिर्च और तेल मिक्स करें इसे अच्छी तरह मिलाएं जिससे सब्जी और मसाले अच्छे से घुल जाए. 
  • अब आप चाहे तो थोड़े से भुने हुए जीरे डालकर इसका स्वाद बढ़ा सकते हैं. अब तैयार है बनकर आपका राजमा सलाद. इसे आप छोटे कटोरी में डालकर तुरंत सबको परोसें. 

यह भी पढ़ें: Sprouts Salad Recipe For Weight Loss: बढ़ते मोटापे का नहीं रहेगा टेंशन, सुबह-सुबह खाएं प्रोटीन से भरपूर स्प्राउट्स सलाद

यह भी पढ़ें: Black Chana Salad Recipe: बाहर के स्नैक्स छोड़ें, मिनटों में तैयार करें हेल्दी और टेस्टी काला चना सलाद

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola