ePaper

Best Ramen Broth Recipe: घर पर ऐसे झटपट बनाएं रेमन शोरबा, मिलेगा रेस्टोरेंट जैसा स्वाद कि भूल नहीं पाएंगे

Updated at : 03 Dec 2025 10:55 AM (IST)
विज्ञापन
Make Best Ramen Broth Recipe Quickly at Home

(Image - Gemini)

Best Ramen Broth Recipe: घर पर रेस्टोरेंट जैसा स्वाद पाना तो हर किसी को पसंद होता है. यहां हम आपको ऐसी ही एक रेसिपी बताते जा रहे हैं, जो आपकी टेस्टी खाने की इच्छा बहुत आसानी से पूरी कर देगी.

विज्ञापन

Best Ramen Broth Recipe: अगर आप रोजाना बाहर की चीजें खाकर परेशान हो जाते हैं तो सोचते होंगे कि क्यों न घर पर ही कुछ अलग ट्राई किया जाए. कितना बढ़िया होगा जब कोई ऐसा व्यंजन जिसे बनाना बहुत आसान हो और आप कम मेहनत में मजेदार टेस्ट को चख सकें. जी हां, यहां हम आपको ऐसी ही एक डिश के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे कम समय में और बहुत आसानी से बनाया जा सकता है. इसका स्वाद भी रेस्टोरेंट जैसे होगा.

बनाने की सामग्री

  • जैतून का तेल – 1 बड़ा चम्मच
  • प्याज – 1 बड़ा (छिला और कटा हुआ)
  • लहसुन – 6 कलियाँ (छिली और क्रश की हुई)
  • अदरक – 1 इंच अदरक का टुकड़ा
  • शिताके मशरूम – 200 ग्राम
  • पानी – 2 लीटर
  • मिरिन – 2 बड़ा स्पून
  • हल्का सोया सॉस – 1 बड़ा चम्मच
  • मिसो पेस्ट – 3 बड़े चम्मच
  • ताहिनी – 1 बड़ा चम्मच

बनाने की विधि

  • इसे बनाने के लिए सबसे पहले भारी तले वाले सॉस पैन को मध्यम आंच पर चढ़ायें
  • अब इसमें तेल डालकर गर्म करें.  
  • तेल जब गर्म हो जाए तब उसमें प्याज, लहसुन और अदरक डाल दें.
  • अब आप प्याज के सुनहरा होने तक भूनें और पकाएं.
  • इसके बाद अब इसमें मशरूम डालें.
  • इसे बीच-बीच में चलाते हुए करीब 20-25 मिनट तक भूनें.
  • इसका रंग भूरा होने के बाद आंच मध्यम-धीमी कर दें.
  • अब इसमें पानी डाल कर आंच तेज करके उबाल आने दें.
  • शोरबा उबलने लगे तो आप आंच धीमी कर दें.
  • अब धीमी आंच पर इसे 20 मिनट तक पकाएं.
  • जब तक शोरबा उबल रहा हो, तब तक एक छोटे कटोरे में कुकिंग साक, मिरिन, सोया सॉस, मिसो पेस्ट और ताहिनी को अच्छे से मिलाएं.  
  • अब शोरबा को 20 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें.
  • इसके बाद इसे आंच से उतार कर शोरबा को छान लें.
  • अब आप इसमें से मशरूम-प्याज के मिश्रण को निकाल लें.
  • अब इस मिश्रण को धीमी आंच पर सॉस पैन में फिर से डालें.
  • इसके बाद अब आप सॉस मिश्रण को पैन में डालें और इसे अच्छी तरह मिलाएं.
  • इसे 5-8 मिनट तक गरम होने तक पका लें.
  • अब इसे निकाल कर अपना रेमन बना लें.
  • आप चाहें तो शोरबा को फ्रिज में 4 दिनों तक स्टोर कर सकते हैं.  

इसे भी पढ़ें: Masala Idli Fry Recipe: घर पर ऐसे बनाएं मसाला इडली फ्राई, स्वाद ऐसा कि भूल नहीं पाएंगे

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola