Makar Sankranti Special Khichdi Recipe: संक्रांति पर बनाएं ऐसी लाजवाब मसाला खिचड़ी,जो खाए बस खाता रह जाए

Makar Sankranti Special Khichdi Recipe
Makar Sankranti Special Khichdi Recipe : नोट करें आसान रेसिपी और वो सीक्रेट टिप्स जिससे खिचड़ी बनेगी एकदम खिली-खिली और स्वाद में बेमिसाल.
Makar Sankranti Special Khichdi Recipe: मकर संक्रांति का त्योहार हो और घर में गरमा-गरम खिचड़ी न बने ऐसा भला कैसे हो सकता है. मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी बनाने और दान करने की खास परंपरा है. ऐसे में अगर आप भी मकर संक्रांति के दिन स्पेशल मसाला खिचड़ी बना कर अपना घरवालों की नजरों में छा जाना चाहती है ताे यह रेसिपी आपके लिये ही है. शुद्ध घी, ताजी सब्जियों और खुशबूदार मसालों के मेल से बनी यह खिचड़ी न केवल शुभ मानी जाती है बल्कि स्वाद में भी लाजवाब होती है.
सामग्री
- चावल – 1 कप
- मूंग दाल (पीली) – 1/2 कप
- पानी – 3 कप
- घी – 2 टेबल स्पून
- जीरा – 1 छोटी चम्मच
- हिंग – 1 चुटकी
- हल्दी पाउडर – 1/2 छोटी चम्मच
- धनिया पाउडर – 1 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर – 1/2 छोटी चम्मच
- अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 छोटी चम्मच
- हरी मिर्च – 1-2 (बारीक कटी हुई)
- सब्जियां (गाजर, मटर, फली, बीन्स) – 1 कप (कटी हुई)
- नमक – स्वाद अनुसार
- हरा धनिया – सजावट के लिए
बनाने की विधि
- दाल और चावल तैयार करें: चावल और मूंग दाल को धोकर 15-20 मिनट भिगो दें.फिर इसे प्रेशर कुकर में 3 कप पानी और हल्दी के साथ 2 सीटी आने तक पका लें.
- मसाला तैयार करें: कड़ाही में घी गरम करें.जीरा और हिंग डालें.अदरक-लहसुन पेस्ट और हरी मिर्च डालकर 1 से 2 मिनट भूनें.अब धनिया पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालें.
- सब्जियां डालें: कटी हुई सब्जियां डालकर 3 से 4 मिनट तक हल्की सी भूनें.अगर जरूरत हो तो थोड़ा पानी डाल सकते हैं.
- दाल-चावल मिलाएं: पकी हुई दाल और चावल का मिश्रण मसाले में डालें.नमक मिलाएं और हल्के हाथ से मिक्स करें.2 से 3 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं ताकि सारे स्वाद अच्छे से मिल जाएं.
- सजावट और सर्विंग: खिचड़ी को प्लेट में निकालें.ऊपर से हरा धनिया डालकर सजाएं.गरमा‑गरम खिचड़ी को पराठा या दही के साथ सर्व करें.
Also Read : Gajar ki Rasmalai Recipe: गाजर का हलवा छोड़िए, इस सर्दी बनाएं यह नई और शाही मिठाई
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




