महाशिवरात्रि पर मिनटों में तैयार करें सिंघाड़े के आटे का हलवा, नोट करें यह आसान रेसिपी

Updated at : 10 Feb 2026 1:53 PM (IST)
विज्ञापन
Mahashivratri Vrat Recipe

महाशिवरात्रि व्रत स्पेशल सिंघाड़े के आते का हलवा रेसिपी, फोटो: AI

Mahashivratri Vrat Recipe: महाशिवरात्रि व्रत के लिए घर पर बनाएं सोंधा और स्वादिष्ट सिंघाड़े के आटे का हलवा. जानें बिना गांठ पड़े हलवा बनाने की सबसे आसान विधि.

विज्ञापन

Mahashivratri Vrat Recipe: महाशिवरात्रि के व्रत में फलाहार के रूप में सिंघाड़े के आटे का हलवा सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है. यह न केवल स्वाद में लाजवाब होता है, बल्कि व्रत के दौरान शरीर को एनर्जी देने का काम भी करता है. कई बार हलवा बनाते समय उसमें गांठें पड़ जाती हैं या वह कढ़ाई में चिपकने लगता है, जिससे उसका स्वाद खराब हो जाता है. अगर आप भी इस बार महाशिवरात्रि पर बाजार जैसा सोंधा और दानेदार हलवा घर पर बनाना चाहते हैं, तो यह रेसिपी आपके लिए ही है. आइए जानते हैं सिंघाड़े का हलवा बनाने का सबसे आसान और सही तरीका.

सिंघाड़े के आटे का हलवा बनाने के लिए किन चीजों की जरुरत हैं?

सिंघाड़े का आटा – 1 कप
घी – 4 बड़े चम्मच
चीनी – 3/4 कप
इलायची पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
बादाम की कतरन – 1 बड़ा चम्मच
पिस्ता की कतरन – 1 बड़ा चम्मच

सिंघाड़े के आटे का हलवा बनाने की आसान विधि क्या है?

सिंघाड़े के आटे का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले एक चौड़ी नॉन स्टिक कड़ाही में घी गरम करें. जब घी गरम हो जाए तो इसमें सिंघाड़े का आटा डालें और धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए लगभग 4 मिनट तक पकाएं, जब तक इसका रंग हल्का भूरा न हो जाए. अब इसमें 2 कप गुनगुना पानी डालें, अच्छी तरह मिलाएं और फिर से धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए 4 मिनट तक पकाएं, जब तक सारा पानी सूख न जाए. इसके बाद चीनी डालें, मिलाएं और 4 मिनट तक और पकाएं, साथ-साथ चलाते रहें. फिर गैस बंद करें, इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला दें. तैयार सिंघाड़ा शीरा को गरमागरम परोसें और ऊपर से बादाम और पिस्ता की कतरन से सजाएं.

ये भी पढ़ें: Dahi Aloo Vrat Recipe: महाशिवरात्रि पर फलाहार में बनाएं चटपटे दही आलू, मिनटों में तैयार होगी यह टेस्टी रेसिपी

विज्ञापन
Shubhra Laxmi

लेखक के बारे में

By Shubhra Laxmi

शुभ्रा लक्ष्मी लाइफस्टाइल और हेल्थ राइटर हैं। प्रभात खबर के साथ एक साल से जुड़ाव। हेल्थ, फैशन, फूड और न्यूमरोलॉजी में गहरी रुचि। इमोशनल डेप्थ और मोटिवेशनल इनसाइट्स के साथ लिखने का शौक।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola