महाशिवरात्रि पर फलाहार में बनाएं चटपटे दही आलू, मिनटों में तैयार होगी यह टेस्टी रेसिपी

Updated at : 10 Feb 2026 12:46 PM (IST)
विज्ञापन
Dahi Aloo Vrat Recipe

चटपटे दही आलू व्रत रेसिपी, फोटो: AI

Dahi Aloo Vrat Recipe: महाशिवरात्रि व्रत के लिए बनाएं स्वादिष्ट दही वाले आलू. जानें कम समय में फलाहार तैयार करने की सबसे आसान विधि.

विज्ञापन

Dahi Aloo Vrat Recipe: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बहुत से भक्त पूरे दिन का उपवास रखते हैं. व्रत के दौरान फलाहार में साबूदाना खिचड़ी या कुट्टू की पूड़ी तो हर कोई बनाता है लेकिन अगर आप कुछ चटपटा और नया ट्राई करना चाहते हैं तो दही वाले आलू एक बेहतरीन ऑप्शन है. यह डिश न सिर्फ खाने में बेहद स्वादिष्ट होती है बल्कि इसे बनाना भी बहुत आसान है. दही और आलू का यह मेल आपको व्रत में पूरे दिन एनर्जेटिक रखेगा और आपके स्वाद को भी बदल देगा. आइए जानते हैं इसे बनाने की सबसे आसान विधि.

व्रत वाले दही आलू बनाने के लिए किन चीजों की जरुरत है?

दही – आधा कप
आलू (बड़े) – 4
टमाटर (बड़ा) – 1
हरी मिर्च – 2
अदरक का पेस्ट – 1 बड़ा चम्मच
घी या तेल – 2 बड़े चम्मच
सूखी लाल मिर्च – 3
जीरा – 1 छोटा चम्मच
हींग – 1 छोटा चम्मच
धनिया पाउडर – 1 छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
हल्दी पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
नमक – 1 छोटा चम्मच

व्रत वाले दही आलू बनाने की आसान विधि क्या है?

1. व्रत वाले दही आलू बनाने के लिए सबसे पहले बड़े आलू अच्छी तरह धो लें. इन्हें प्रेशर कुकर में थोड़ा नमक डालकर एक सीटी आने तक पका लें. फिर आलू निकालकर ठंडा करें, छीलें और हर आलू को 8–10 बड़े टुकड़ों में काट लें. साथ ही, टमाटर को मोटा और हरी मिर्च को छोटे टुकड़ों में काट लें.
2. इसके बाद एक कड़ाही में घी गरम करें. इसमें सूखी लाल मिर्च, जीरा और थोड़ी हींग डालकर एक मिनट तक भूनें. फिर टमाटर और अदरक का पेस्ट डालें और लगभग 2 मिनट तक पकाएं, जब तक टमाटर नरम न हो जाए और कच्ची खुशबू खत्म न हो जाए.
3. अब धनिया पाउडर, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालें. धीमी आंच पर 2 मिनट तक चलाते हुए पकाएं. एक बर्तन में दही को अच्छी तरह फेंट लें ताकि वह चिकना हो जाए.
4. फेंटा हुआ दही कड़ाही में डालें और तुरंत अच्छी तरह मिला दें ताकि दही फटे नहीं. फिर 2 कप पानी डालकर सब कुछ अच्छे से मिलाएं.
5. अब उबले हुए आलू डालें. 2–3 टुकड़ों को हल्का सा मैश करके ग्रेवी में मिला दें और बाकी आलू पूरे ही रहने दें. 5–6 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं, ताकि ग्रेवी थोड़ा गाढ़ी हो जाए. दही वाले आलू तैयार हैं, इन्हें गरमा गरम परोसें.

विज्ञापन
Shubhra Laxmi

लेखक के बारे में

By Shubhra Laxmi

शुभ्रा लक्ष्मी लाइफस्टाइल और हेल्थ राइटर हैं। प्रभात खबर के साथ एक साल से जुड़ाव। हेल्थ, फैशन, फूड और न्यूमरोलॉजी में गहरी रुचि। इमोशनल डेप्थ और मोटिवेशनल इनसाइट्स के साथ लिखने का शौक।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola