महाशिवरात्रि पूजा के लिए घर पर बनाएं पंचामृत, जानें बनाने की आसान विधि

Updated:
विज्ञापन

पंचामृत बनाने की विधि (Image-Gemini)

Panchamrit Banane Ki Vidhi: आज महाशिवरात्रि का व्रत है और इस मौके पर भगवान शिव को पंचामृत से अभिषेक किया जाता है. चलिए आपको पंचामृत बनाने की विधि बताते हैं.Panchamrit Banane Ki Vidhi: आज महाशिवरात्रि का व्रत है और इस मौके पर भगवान शिव को पंचामृत से अभिषेक किया जाता है. चलिए आपको पंचामृत बनाने की विधि बताते हैं.

विज्ञापन

Panchamrit Banane Ki Vidhi: आज महाशिवरात्रि का पावन त्योहार है और इस मौके पर भोले बाबा को पंचामृत अर्पित किया जाता है. ऐसी मान्यता है कि शिवलिंग पर पंचामृत का अभिषेक करने से घर-परिवार में सुख समृद्धि आती है. इसलिए महाशिवरात्रि की पूजा सामग्री में पंचामृत जरूर रहता है. पंचामृत को पांच चीजें मिलाकर बनाई जाती है. इस पंचामृत को भगवान शिव, भगवान विष्णु और भगवान श्री कृष्ण की पूजा में उपयोग किया जाता है. पूजा में पंचामृत अर्पण करने से मनोकामनाओं की पूर्ति के साथ-साथ सेहत और ऊर्जा की भी प्राप्ति होती है. चलिए आपको पंचामृत बनाने की विधि बताते हैं.

विज्ञापन

पंचामृत बनाने की सामग्री

  • 1 कप गाय के दूध
  • 2 बड़े चम्मच गाय के दूध से बनी दही
  • 1 बड़ा चम्मच देसी घी
  • 1 बड़ा चम्मच शहद और
  • 1 बड़ा चम्मच चीनी

यह भी पढ़ें: Panchamrit Recipe: पंचामृत के बिना अधूरा है बसंत पंचमी का त्यौहार, जानें घर पर तैयार करने का आसान तरीका

पंचामृत बनाने की विधि

  • पंचामृत बनाने के लिए पहले एक बर्तन में दूध डालें.
  • फिर इस दूध में आप ताजा दही डालकर मिक्स कर लें.
  • इसके बाद आप तैयार मिश्रण में 1 बड़ा चम्मच घी डाल दें.
  • अब आप अंत में शहद और चीनी डालकर इन सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें.

यह भी पढ़ें: Panchamrit Recipe: भोलेनाथ को प्रिय पंचामृत से करें रुद्राभिषेक, जानें आसान रेसिपी

यह भी पढ़ें: Panchamrit Bhog for Tulsi Mata: तुलसी पूजन दिवस पर मां तुलसी को भोग लगाएं पंचामृत – जानें पंचामृत बनाने का सही तरीका

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola