महाशिवरात्रि व्रत में बनाएं मखाना खीर, शरीर को रखें एनर्जी से भरपूर

Updated:
विज्ञापन
महाशिवरात्रि व्रत में बनाएं मखाना खीर, शरीर को रखें एनर्जी से भरपूर

Mahashivratri Special Makhana Kheer: महाशिवरात्रि व्रत के लिए आप स्वाद और सेहत से भरपूर मखाना खीर बना सकते है. जानिए इस हेल्दी और टेस्टी खीर बनाने की आसान रेसिपी.

विज्ञापन

Mahashivratri Special Makhana Kheer: महाशिवरात्रि का पर्व भगवान शिव को समर्पित होता है और इस दिन श्रद्धालु व्रत रखकर पूजा-अर्चना करते हैं. इस दिन भक्तजन पूरे श्रद्धा भाव से व्रत रखते हैं और सात्विक भोजन का सेवन करते हैं. व्रत के समय ऐसा भोजन जरूरी होता है जो हल्का होने के साथ-साथ शरीर को भरपूर ऊर्जा भी दे. ऐसे में आप मखाने के खीर बना सकते हैं. दूध और मखाने से बनी ये स्वादिष्ट खीर व्रत के समय होने वाली कमजोरी दूर कर शरीर को दिनभर एनर्जी से भरपूर रखती है. तो आइए जानते हैं इस आर्टिकल की मदद से घर पर मखाने की खीर बनाने की रेसिपी. 

मखाने की खीर बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए? 

  •  मखाना – 1 कप
  • फुल क्रीम दूध – 1 लीटर
  • देसी घी – 2-3 चम्मच 
  • चीनी – स्वादानुसार 
  • इलायची पाउडर – आधा चम्मच 
  • काजू –  10–12 (कटे हुए)
  • बादाम – 10–12 (कटे हुए)
  • किशमिश – 8–10 

यह भी पढ़ें: महाशिवरात्रि पर फलाहार में बनाएं चटपटे दही आलू, मिनटों में तैयार होगी यह टेस्टी रेसिपी

मखाने की खीर बनाने की विधि क्या है?

  • सबसे पहले एक कड़ाही में देसी घी गर्म करें. अब इसमें मखाने डालकर धीमी आंच पर कुरकुरे होने तक भून लें. भुने हुए मखाने को ठंडा होने पर हल्का-सा दरदरा पीस लें. 
  • अब दूसरे बर्तन में दूध उबालें. जब दूध अच्छी तरह उबल जाए, तब इसमें पिसे हुए मखाने डाल दें. इसे धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए 10–15 मिनट तक पकाएं. अब इसमें चीनी डालकर अच्छी तरह मिलाएं. 
  • इसके बाद काजू, बादाम और किशमिश डालें. अंत में इलायची पाउडर डालकर 2–3 मिनट और पकाएं. अब आंच बंद करके खीर को हल्का ठंडा या गर्म परोसें. 

यह भी पढ़ें: Simple Mehndi Design For Mahashivratri: महाशिवरात्रि पर लगाएं सिंपल मेहंदी डिजाइन, जो दिखें हाथों में सुंदर

यह भी पढ़ें: महाशिवरात्रि पर हरी चूड़ियों से सजाएं अपने हाथ, देखें बैंगल्स डिजाइन

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola