ePaper

Maa Katyayani Aarti: नवरात्रि के छठे दिन पढ़े ये आरती, बरसेगी मां अम्बे की कृपा

Updated at : 19 Oct 2023 4:39 PM (IST)
विज्ञापन
Maa Katyayani Aarti: नवरात्रि के छठे दिन पढ़े ये आरती, बरसेगी मां अम्बे की कृपा

नवरात्र की षष्ठी तिथि को मां दुर्गा के छठे स्वरूप कात्यायनी देवी की पूजा की जाती है. माता की उपासना से सुंदर रूप-काया और धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष चारों पुरुषार्थ की प्राप्ति होती है. मान्यता है कि पूजा के दौरान अगर ये आरती नहीं पढ़ी तो पूजा अधूरी रह जाती है.

विज्ञापन
undefined

नवरात्रि के छठवें दिन कात्यायनी देवी की पूजा पूरे विधि-विधान के साथ की जानी चाहिए. मां कात्यायनी की पूजा से गृहस्थ जीवन सुखमय रहता है.

undefined

मां दुर्गा के छठवें रूप की पूजा से राहु और कालसर्प दोष से जुड़ी परेशानियां दूर हो जाती हैं.

undefined

कात्यायनी देवी की आरती

जय जय अंबे जय कात्यायनी ।

जय जगमाता जग की महारानी ।।

बैजनाथ स्थान तुम्हारा।

वहां वरदाती नाम पुकारा ।।

undefined

कई नाम हैं कई धाम हैं।

यह स्थान भी तो सुखधाम है।।

हर मंदिर में जोत तुम्हारी।

कहीं योगेश्वरी महिमा न्यारी।।

undefined

हर जगह उत्सव होते रहते।

हर मंदिर में भक्त हैं कहते।।

कात्यायनी रक्षक काया की।

ग्रंथि काटे मोह माया की ।।

undefined

झूठे मोह से छुड़ानेवाली।

अपना नाम जपानेवाली।।

बृहस्पतिवार को पूजा करियो।

ध्यान कात्यायनी का धरियो।।

undefined

हर संकट को दूर करेगी।

भंडारे भरपूर करेगी ।।

जो भी मां को भक्त पुकारे।

कात्यायनी सब कष्ट निवारे।।

undefined

ओम देवी कात्यायन्यै नमः॥

एत्तते वदनम साओमयम् लोचन त्रय भूषितम।

पातु नः सर्वभितिभ्य, कात्यायनी नमोस्तुते।।

undefined

मां कात्यायनी का रूप: माँ कात्यायनी अमोघ फलदायिनी हैं,इनका स्वरुप अत्यंत ही भव्य और दिव्य है. इनका वर्ण स्वर्ण के समान चमकीला है.

undefined

शेर पर सवार माँ कात्यायनी की चार भुजाएं हैं,इनके बायें हाथ में कमल और तलवार व दाहिनें हाथों में स्वास्तिक व आशीर्वाद की मुद्रा अंकित है. भगवान कृष्ण को पाने के लिए व्रज की गोपियों ने इन्ही की पूजा कालिंदी नदी के तट पर की थी. ये ब्रज मंडल की अधिष्ठात्री देवी के रूप में प्रतिष्ठित हैं. इस दिन साधक का मन ‘आज्ञा चक्र’ में स्थित होता है.

Also Read: Mehndi Design PHOTOS: दुर्गोत्सव में दिखेंगी बेहद खास, लगाइए Easy और Simple मेंहदी डिजाइन
विज्ञापन
Meenakshi Rai

लेखक के बारे में

By Meenakshi Rai

Meenakshi Rai is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola