रात में डिनर के लिए बनाएं ये टेस्टी लौकी आलू की सब्जी
Author Priya gupta
Updated:
विज्ञापन
लौकी आलू की सब्जी (AI IMAGE)
Lauki Aloo Ki Sabji: रात के खाने में स्वादिष्ट सब्जी मिल जाए तो मजा आ जाता है. आज हम आपको ऐसी मजेदार सब्जी की रेसिपी बताने जा रहे हैं जो बनाने में आसान होने के साथ खाने में भी टेस्टी है.
विज्ञापन
Lauki Aloo Ki Sabji: अक्सर रात के समय पराठे या रोटी के साथ क्या बनाया जाए? ये समझ नहीं आता है. इस टाइम के लिए अगर आप भी कुछ ऐसी सब्जी की रेसिपी खोज रहे हैं जो सबको पसंद आए तो इस आर्टिकल से लौकी आलू की सब्जी डिनर में बना सकते हैं. अगर आपके घर पर किसी को लौकी खाना पसंद नहीं है तो भी इस सब्जी की रेसिपी इतनी लाजवाब होती हैं कि हर कोई इसे मन से खाएगा.
विज्ञापन
लौकी आलू की सब्जी बनाने के लिए क्या चाहिए?
- लौकी – 1 (छिली और कटी हुई)
- आलू – 2 (छिले और कटे हुए)
- प्याज – 1 (बारीक कटा हुआ)
- टमाटर – 1 (बारीक कटा हुआ)
- धनिया पाउडर – 1 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच
- नमक – स्वादानुसार
- जीरा – आधा छोटा चम्मच
- हल्दी पाउडर – आधा छोटा चम्मच
- हरी मिर्च – 2 (कटी हुई)
- अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 छोटी चम्मच
- तेल – 2 बड़े चम्मच
- हरा धनिया – थोड़ा सा (गार्निश के लिए)
यह भी पढ़ें: Sem Ki Sabji Recipe: सर्दियों की थाली को बनाएं खास, ट्राई करें देसी स्टाइल सेम की सब्जी
लौकी आलू की सब्जी कैसे तैयार करें?
- आप एक कड़ाही में तेल गर्म करें, इसमें जीरा डालकर चटकने दें, फिर बारीक कटा प्याज डालकर धीमी आंच पर भूरा होने तक भूनें.
- इसके बाद अदरक-लहसुन पेस्ट और हरी मिर्च डालकर अच्छे से चलाएं, फिर कटे हुए टमाटर डालकर इसे नरम होने दें और तब तक पकाएं जब तक मसाले से हल्का तेल अलग न हो.
- अब हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर मसाले को अच्छी तरह मिलाएं, फिर कटे हुए आलू और लौकी डालकर 5 मिनट तक मसाले में भूनें.
- लास्ट में आप आधा कप पानी डालकर सब्जी को ढक दें और 12–15 मिनट धीमी आंच पर पकाएं. सब्जी जब अच्छे से पक जाए तो आप ऊपर से हरा धनिया डालें और आंच बंद कर दें.
- अब तैयार हुए लौकी आलू की सब्जी को गरमा-गरम पराठे और रोटी के साथ सर्व करके खाए.
यह भी पढ़ें: Dahi Baingan Ki Recipe: घर पर बनाएं दही बैंगन की आसान रेसिपी, खाने वाले भी बोलेंगे कमाल का है स्वा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन