Latest Velvet Bangles Design: मार्केट में बढ़ रहीं है वेलवेट चूड़ियों की डिमांड – देखें न्यू शेड्स

Latest Velvet Bangles Design set for women
वेलवेट बैंगल्स के नए शेड्स - लाल, लैवेंडर, पर्पल और ग्रीन- महिलाओं के बीच तेजी से ट्रेंड कर रहे हैं. रिच टेक्सचर और खूबसूरत कलर कॉम्बिनेशन के साथ ये चूड़ियां शादी–त्योहार के लिए बेस्ट चॉइस बन गई हैं.
Latest Velvet Bangles Design: इस शादी–त्योहार के सीजन में वेलवेट बैंगल्स का फैशन एक बार फिर ट्रेंड लिस्ट में लौट आया है. महिलाओं को खास तौर पर इनके रिच टेक्सचर, खूबसूरत शेड्स और मॉडर्न–ट्रेडिशनल लुक का कॉम्बिनेशन बेहद पसंद आ रहा है. चाहे ब्राइडल फंक्शन हो या फेस्टिव पार्टी, वेलवेट बैंगल्स के नए डिजाइन हर आउटफिट के साथ मिक्स-एंड-मैच में परफेक्ट स्टाइल दे रहे हैं.
Latest Velvet Bangles Design: इस समय सबसे ज्यादा पसंद किए जा रहे वेलवेट चूड़ियों के 3 शेड्स
1. रेड वेलवेट बैंगल्स डिजाइन फॉर वीमेन (Red Velvet Bangles Design for Women)

लाल रंग शादी और फेस्टिव सीजन की फर्स्ट चॉइस होती है. रेड वेलवेट बैंगल्स इस समय दुल्हनों और महिलाओं में सबसे ज़्यादा पसंद किए जा रहे हैं. रॉयल रेड, मैरून रेड, चेरी रेड से लेकर ब्राइडल क्रिमसन तक कई शेड्स मार्केट में मौजूद हैं. ये गोल्ड कड़ा या कुंदन कंगन के साथ मिक्स एंड मैच में बेहद रिच लुक देते हैं.
2. वेलवेट बैंगल्स डिजाइन में पसंद किया जा रहा है ब्लू–पर्पल–लैवेंडर कलर

Blue-Purple-Lavender – Velvet Bangles Design for Women – न्यू ऐज वुमन के बीच में इस सीज़न सबसे ज्यादा हिट माने जा रहे हैं ये पेस्टल टोन वाले वेलवेट बैंगल्स. लैवेंडर, बेबी पर्पल, रॉयल ब्लू, नेवी ब्लू और प्रिंसेस लैवेंडर शेड्स ट्रेंड में हैं. साड़ी, गाउन या इंडो-वेस्टर्न आउटफिट्स के साथ मिक्सिंग में ये एक मॉडर्न और स्टाइलिश फ्लेवर जोड़ते हैं. कॉलेज-going लड़कियों के बीच इनकी डिमांड काफी बढ़ी है.
3. ग्रीन वेलवेट बैंगल्स डिजाइन (Green Velvet Bangles Design for Women)

ऑलिव, पैरट ग्रीन, डार्क ग्रीन बना महिलाओं की पसंद – ग्रीन वेलवेट बैंगल्स पारंपरिक और मॉडर्न दोनों तरह की ड्रेसेज में फिट बैठते हैं. ऑलिव ग्रीन, पैरट ग्रीन और डार्क एमरल्ड ग्रीन जैसे शेड्स इस समय खूब ट्रेंड में हैं.
यह खासतौर पर हल्दी–मेहंदी लुक, ट्रेडिशनल साड़ी और फ्यूजन लुक में कमाल का कॉन्ट्रास्ट देते हैं. गोल्ड और गोटा-पट्टी वाले कंगनों के साथ इनका मिक्स-मैच लुक काफी पसंद किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pratishtha Pawar
मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




