ePaper

Latest Toe Ring Design: पैरों की खूबसूरती बढ़ाएंगे ये ट्रेंडिंग बिछिया डिजाइन, जानें सबसे खास स्टाइल्स

Updated at : 20 Jun 2025 6:23 PM (IST)
विज्ञापन
Latest Toe Ring Design: पैरों की खूबसूरती बढ़ाएंगे ये ट्रेंडिंग बिछिया डिजाइन, जानें सबसे खास स्टाइल्स

Latest Toe Ring Design: हम आपको उन खास और ट्रेंडिंग बिछिया डिजाइन से रूबरू कराएंगे जो आपके पैरों की खूबसूरती को और भी निखारेंगे.

विज्ञापन

Latest Toe Ring Design: पैरों की शोभा बढ़ाने वाली बिछिया हमेशा से महिलाओं की पसंदीदा ज्वेलरी रही है. चाहे त्योहार हो, शादी का अवसर या फिर रोजमर्रा की सजावट सही डिजाइन वाली बिछिया आपके पूरे लुक को आकर्षक बना देती है.

Latest Toe Ring Design
Latest toe ring design

हम आपको उन खास और ट्रेंडिंग बिछिया डिजाइन से रूबरू कराएंगे जो आपके पैरों की खूबसूरती को और भी निखारेंगे.आइए जानें कौन से स्टाइल्स इस साल हर महिला के दिल को छू रहे हैं.

मिनिमलिस्टिक थिन सिल्वर बैंड्स : सिपंल और क्लासी दिखते हैं इन्हें आप रोजमर्रा की सजावट में भी पहन सकती हैं.ये देखने में एंटीक और ट्रेंडी लगती हैं और साड़ी, कुर्ती या यहां तक कि इंडो-वेस्टर्न ड्रेसेस के साथ भी बहुत अच्छी लगती हैं. इनमें आपको बड़े और छोटे दोनों आकार के डिजाइन मिल जाएंगे.

फ्लोरल और नेचर‑इंस्पायर्ड टच : चमकदार सिल्वर में छोटे‑छोटे फ्लोरल पैटर्न, पत्तों जैसे शेप या सिग्नेट स्टाइल फीमिनिन लुक के लिए बेस्ट है.लेकिन आजकल इनमें भी नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं जो बेहद ही खूबसूरत लगते हैं.

स्टोन और कलरफुल डिजाइन : अगर आप अपनी बिछिया में थोड़ा रंग और चमक चाहती हैं तो रंग-बिरंगे नगों वाली बिछिया इन दिनों खूब पसंद की जा रही है. ये रंग-बिरंगे स्टोन बिछिया को एक खास आकर्षण प्रदान करते हैं और आपके पैरों की सुंदरता में चार चांद लगा देते हैं.

Also Read : Gold Sui Dhaga Earrings Latest Design: सुई धागा इयरिंग्स के सोने के डिजाइन से बढ़ाएं अपनी खूबसूरती,जानें सबसे लेटेस्ट ट्रेंड्स

Also Read : Gold Matar Mala Latest Design: सोने की मटरमाला के लेटेस्ट डिजाइन जो आपकी स्टाइल को देंगे एक नया लुक

Also Read: Gold Ring: सोने की अंगूठी पहनकर पाएं आकर्षक लुक,जानें आपके लिए कौन सा डिजाइन है बेस्ट

Also Read : Red Bangles Styling Tips: साजन जी को करना है इम्प्रेस तो पहनें लाल रंग की चूड़ियां,फिर देंखे कमाल

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola