ePaper

Latest Bangles Design: इस सावन आपकी खूबसूरती बढ़ाएंगी ये ट्रेंडी लाल-हरी चूड़ियां

Updated at : 30 Jun 2025 3:13 PM (IST)
विज्ञापन
Latest Bangles Design: इस सावन आपकी खूबसूरती बढ़ाएंगी ये ट्रेंडी लाल-हरी चूड़ियां

Latest Bangles Design: इस सावन ट्राई करें लेटेस्ट लाल-हरी चूड़ियों के ट्रेंडी डिजाइन. हर कोई बस आपको ही देखता रह जाएगा.

विज्ञापन

Latest Bangles Design: चूड़ियां तो हमलोग साल भर ही पहनते हैं लेकिन सावन के महीने में लाल-हरी चूड़ियों को पहनने का मचा ही कुछ और होता है. तो इस बार सावन में अपने लुक को दें एक ट्रेंडी ट्विस्ट क्योंकि हम लाए हैं सबसे स्टाइलिस्ट और दिलकश चूड़ियां जो हर महिला के हाथों को बनाएंगी और भी खास.

कांच की चूड़ियां: ये सबसे क्लासिक और पसंदीदा चूड़ियां होती हैं. पतली-पतली कांच की लाल और हरी चूड़ियां एकसाथ पहनने पर बहुत सुंदर लगती हैं. ये हर साड़ी, सूट या ट्रेडिशनल ड्रेस के साथ खूब जचती हैं.

मेटल बैंग्लस : अगर आप कुछ टिकाऊ और थोड़ा भारी लुक चाहती हैं तो मेटल की लाल-हरी चूड़ियां आपके लिये परफेक्ट है. इन पर हल्के डिजाइन होती है जो इन्हें और खास बनाती है.

चूड़ी सेट विद कुंदन या स्टोन वर्क: इन चूड़ियों में कुंदन, मोती या छोटे स्टोन लगे होते हैं जो इन्हें एक रॉयल लुक देते हैं. शादी, तीज या किसी फेस्टिव मौके पर ये बहुत सुंदर लगती हैं.

ऑक्सिडाइजड फिनिश वाली चूड़ियां: इन चूड़ियों का रंग थोड़ा पुराना या मैट लुक देता है, जो आजकल बहुत ट्रेंड में है. खासकर लड़कियों में इनका क्रेज बढ़ रहा है. इन्हें पारंपरिक और वेस्टर्न दोनों आउटफिट्स के साथ पहना जा सकता है.

स्लीक मॉडर्न ब्रेसलेट टाइप बैग्लस: अगर आप सिंपल लेकिन स्टाइलिश लुक चाहती हैं तो ये ब्रेसलेट जैसी दिखने वाली चूड़ियां आपके लिए परफेक्ट हैं. इन्हें ऑफिस, पार्टी या कैजुअल आउटिंग में भी पहना जा सकता है.

Also Read : Latest Bangle Designs: साजन जी थाम लेंगे बाहें,जब आप पहनेगी लेटेस्ट बैंग्लस डिजाइन

Also Read : Best lipstick Colors For Summer: अगर आप भी दिखना चाहती हैं ग्लैमरस, तो इन लिपस्टिक शेड्स को जरूर करें ट्राय

Also Read : Latest Bichiya Design: लेटेस्ट बिछिया डिजाइन जो बनेगी हर दुल्हन की पसंद

Also Read : Red Bangles Styling Tips: साजन जी को करना है इम्प्रेस तो पहनें लाल रंग की चूड़ियां,फिर देंखे कमाल

Also Read : Glass Bangles Trend: इन खूबसूरत कांच की चूड़ियों से बनाएं अपने हर लुक को खास, दिखें और भी आकर्षक

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola