ePaper

Sawan Kurti Design: सावन का रंग और रक्षा बंधन की रौनक, खास मौके पर ट्राई करें ये कुर्ती डिजाइन

Updated at : 17 Jul 2025 12:22 PM (IST)
विज्ञापन
Sawan Kurti Design: सावन का रंग और रक्षा बंधन की रौनक, खास मौके पर ट्राई करें ये कुर्ती डिजाइन

Sawan Kurti Design: सावन के महीने आप भी दिखना चाहती हैं हटकर तो इन कुर्ती डिजाइन को ट्राई कर सकते हैं. अगर आप भी अपने फेस्टिव लुक को खास बनाना चाहती हैं तो आप कुछ शानदार और लेटेस्ट कुर्ती डिजाइन आइडियाज इस आर्टिकल में देख सकती हैं.

विज्ञापन

Sawan Kurti Design: सावन का महीना शुरू हो चुका है और इस महीने में महिलाएं अपने शृंगार पर खास ध्यान देती हैं. इस महीने में त्योहार भी आते हैं. रक्षा बंधन का त्योहार कुछ ही दिनों में आने वाला है. फेस्टिवल को लेकर महिलाएं पहले से ही तैयारी करती हैं. घर पर फंक्शन हो या त्योहारों का मौसम इन मौकों पर लुक परफेक्ट होना चाहिए. जब बात ट्रेडिशनल आउट्फिट की आती है तो कुर्ती एक अच्छा ऑप्शन है. ये लाइट और कंफर्टेबल होते हैं. कुर्ती आपको ट्रेंडी लुक देंगी. अगर आप भी अपने फेस्टिव लुक को खास बनाना चाहती हैं तो आप कुछ शानदार और लेटेस्ट कुर्ती डिजाइन आइडियाज इस आर्टिकल में देख सकती हैं. 

ए लाइन कुर्ती डिजाइन (A Line Kurti Design) 

Ai image

फेस्टिव सीजन में यूनिक और बेहतरीन लुक पाना है तो आप ए लाइन कुर्ती डिजाइन को ट्राई कर सकते हैं. त्योहार के लिए आप ब्राइट कलर को चुने. इसके साथ ज्वेलरी को पहने और अपने लुक को कंप्लीट करें. आप इस कुर्ती डिजाइन को रक्षा बंधन में जरूर पहनें.

सावन कुर्ती डिजाइन ( Sawan Kurti Design)

सावन के महीने में आप हरे रंग की कुर्ती को ट्राई करें. ये रंग इस महीने के लिए परफेक्ट है. ये इस सीजन के हिसाब से परफेक्ट है.

Ai image

एंब्रॉयडरी कुर्ती (Embroidery Kurti)

Ai image

अगर आप भी सावन या किसी त्योहार के लिए कुर्ती पहनने की सोच रहे हैं तो आप एंब्रॉयडरी की हुई कुर्ती को जरूर पहनें. इसमें आप कई सुंदर पैटर्न को ट्राई करें. आप चिकनकारी कुर्ती भी किसी खास ओकेजन या ऑफिस, कॉलेज लुक के लिए भी ट्राई कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें- Sawan Eye Makeup: सावन में लुक को बनाएं परफेक्ट, ट्राई करें ये आई मेकअप आइडियाज

कॉटन कुर्ती डिजाइन (Cotton Kurti Design)

Ai image

अगर आप कुछ लाइट और आरामदायक ड्रेस को पहनना चाहती हैं तो आप कॉटन कुर्ती को चुने. आप इसमें कई तरह की कुर्ती को ट्राई कर सकती हैं जैसे प्लेन कलर या प्रिंटेड कुर्ती को भी ट्राई कर सकती हैं.

मिरर वर्क कुर्ती (Mirror Work Kurti)

Ai image

मिरर वर्क कुर्ती एक अच्छी चॉइस है त्योहार या फंक्शन में अगर आप सबसे हटकर नजर आना चाहती हैं. इन कुर्ती डिजाइन से आप अपने लुक को एक स्पेशल टच दें. 

यह भी पढ़ें- Sawan 2025 Hair Style: सावन में आपके लुक से नहीं हटेगी नजर, ट्राई करें ये हेयर स्टाइल्स

यह भी पढ़ें- Mehndi Design: सावन के महीने में हाथों की खूबसूरती बढ़ाएं इन शानदार मेहंदी डिजाइन से

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य पिछले एक साल से प्रभात खबर के साथ जुड़ी हुई हैं. यहां वे लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को आसान और रोचक तरीके से पेश करना पसंद है. फैशन, ब्यूटी, फूड और होम टिप्स जैसे टॉपिक्स पर लिखने में खास रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola