Wrong Food Combinations: दूध-दही के साथ भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, फायदे की जगह होगा भारी नुकसान
Wrong Food Combinations: आयुर्वेद के हिसाब से केवल सही भोजन करना ही काफी नहीं है, बल्कि सही भोजन का सही कॉमबीनेशन भी जरूरी होता है. कई बार हम रोजमर्रा में दूध, दही और फल जैसी चीजों को गलत तरीके से साथ खा लेते हैं, जिससे इनडाइजेशन होता है और शरीर में रोग पैदा होने लगते हैं. आयुर्वेद विशेषज्ञ वेंकटेश पांडे की राय के अनुसार, गलत फूड कॉम्बिनेशन से बचकर हम बिना दवा के भी सेहतमंद रह सकते हैं.
Wrong Food Combinations: आयुर्वेद केवल इलाज का मेथड नहीं है, बल्कि सही सही तरीके से जिंदगी को जीना सिखाने वाला विज्ञान है. इसमें बताया गया है कि क्या खाना चाहिए, इसके साथ-साथ यह भी बहुत जरूरी है कि किस चीज के साथ क्या नहीं खाना चाहिए. आयुर्वेद के अनुसार गलत फूड कॉम्बिनेशन शरीर में धीरे-धीरे बीमारी की जड़ बन सकते हैं. आयुर्वेद विशेषज्ञ वेंकटेश पांडे के अनुसार, “अगर खाना सही हो लेकिन उसका मिलान गलत हो, तो वही भोजन शरीर में जहर जैसा काम करने लगता है.” आइए इस आर्टिकल में जानते हैं कुछ ऐसे फूड कॉम्बिनेशन, जिन्हें साथ में खाने से बचना चाहिए.
आयुर्वेद में किन चीजों के साथ क्या नहीं खाना चाहिए
दूध के साथ खट्टे फल
दूध के साथ संतरा, नींबू, अनानास या स्ट्रॉबेरी जैसे खट्टे फल नहीं खाने चाहिए. दूध ठंडा होता है और खट्टे फल गर्म होते है. दोनों साथ मिलने पर इनडाइजेशन है, गैस, एसिडिटी और स्किन प्रॉब्लम हो सकती है.

दूध के साथ नमक
दूध और नमक को साथ में लेने से हमेशा बचना चाहिए, जैसे नमकीन चीजों के साथ दूध. इससे स्किन रिलेटेड प्रॉबलम, खुजली और दाग-धब्बे हो सकते हैं.

दूध के साथ मछली या मांस
दूध और मछली/मांस का साथ में सेवन आयुर्वेद में बहुत हानिकारक माना गया है. दूध ठंडी तासीर का होता है और मछली भी. दोनों मिलकर खून को गंदा कर सकते हैं, जिससे एलर्जी और स्किन डिजजीज हो सकती है.

संतरे का जूस
संतरे को हमेशा पूरा गोटा ही खाना चाहिए, इसका जूस पीना कई लोगों को नुकसान पहुंचाता है. संतरे का जब जूस निकलता है तो उसमें शुगर की मात्रा और भी ज्यादा बढ़ जाती है. जो सिर्फ शुगर के पेशंट को ही नहीं नॉर्मल लोगों को भी बहुत नुकसान पहुंचाती है.

दही के साथ गर्म चावल
दही कहते हमेशा इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि चावल ठंडे हो. गर्म चावल के साथ दही खाने से उसके सारे गुड वैक्टीरिया मार जाते हैं, इसलिए हमेशा यही कोशिश करकनी चाहिए कि दही को हमेशा ठंडी चीजों के साथ ही खाए.

यह भी पढ़ें: Chuhara-Doodh Eating Benefits: इस तरह करेंगे छुहारे का सेवन तो शरीर को मिलेंगे चौंकाने वाले फायदे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prerna
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए