ePaper

Kitchen Hacks: ज्यादा मिर्च की वजह से खाने का स्वाद हो न जाए खराब, इन टिप्स से कम करें तीखापन

Updated at : 11 Apr 2025 1:31 PM (IST)
विज्ञापन
kitchen tips

kitchen tips ( AI generated image)

Kitchen Hacks: किचन में खाना बनाते वक्त नमक मिर्च कम ज्यादा होता रहता है. मगर मिर्च ज्यादा मात्रा में गिर जाए तो ये खाने के स्वाद को पूरे तरीके से बिगाड़ देता है. अगर आप भी कभी इस परेशानी का सामना करें तो इन टिप्स की मदद से मिर्च को कम कर सकते हैं.

विज्ञापन

Kitchen Hacks: खाने में अगर मिर्च-मसाला न हो तो खाना फीका लगता है. मगर कभी-कभी खाना बनाते समय अनजाने में कुछ गलतियां हो जाती हैं. भारतीय खाने में मिर्च एक जरूरी सामग्री है जो भोजन के स्वाद को और बढ़ा देता है. मगर गलती से ज्यादा मिर्च खाने में डल जाए तो स्वाद तो बिगड़ता ही है. ऐसे खाने का सेवन पेट को भी नुकसान पहुंचा सकता है. अक्सर लोग ज्यादा तीखा खाना नहीं पसंद करते हैं और अधिक मिर्च वाला खाना फिर बर्बाद हो जाता है. अगर आपके भी खाने में अधिक मिर्च पड़ गया है तो बिल्कुल भी घबराएं नहीं. इन टिप्स और ट्रिक्स के सहारे आप आसानी से खाने के तीखेपन को कम कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं इन तरीकों के बारे में. 

दूध और दूध से बनी चीजें

खाने में मिर्च अगर ज्यादा हो गई है तो आप इसको कम करने के लिए इसमें दही डाल सकते हैं. दही डालने से स्वाद कई गुना अधिक बढ़ जाएगा. आप इसमें मलाई भी डाल सकते हैं. मलाई डालने से खाना भी काफी रिच बनता है. आप दूध भी डाल सकते हैं. ये भी एक कारगर उपाय है. अगर आप दूध का सेवन नहीं करते हैं तो आप नारियल के दूध का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. 

किचन टिप्स से जुड़ी और खबरें यहां पढ़ें

यह भी पढ़ें: Tips To Get Rid of Ants: किचन से चींटियों को दूर भगाने के लिए ढूंढ रहे हैं उपाय, ये टिप्स आएंगे आपके काम

आलू से कम होगा तीखापन 

आप आलू का भी इस्तेमाल भी मिर्च को कम करने के लिए कर सकते हैं. सब्जी में आप उबले हुए आलू को मैश कर के डाल दें. उबले हुए आलू मिर्च को कम करने में मदद करता है. 

पानी का इस्तेमाल 

सब्जी बनाते समय अगर मिर्च ज्यादा हो जाए तो आप ग्रेवी में पानी डालकर मिर्च के तीखेपन को कम कर सकते हैं. आप इसमें हल्की सी चीनी या गुड़ भी डाल सकते हैं. इससे भी तीखापन बैलेंस हो जाएगा. 

नींबू का इस्तेमाल करें 

खाने के तीखेपन को काटने के लिए आप नींबू या फिर खटाई का इस्तेमाल कर सकते हैं. नींबू का रस खाने में डालने से मिर्च का असर कम हो जाता है.  

यह भी पढ़ें: Matka Cleaning Tips: क्या आप जानते हैं मिट्टी के घड़े को साफ करने का तरीका? इन टिप्स को करें फॉलो

यह भी पढ़ें: Kitchen Cleaning Tips: कई कोशिशों के बाद भी नहीं हट रहे हैं दाग, इन तरीकों से नल दिखेगा बिल्कुल नया

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola