ePaper

Kitchen Cleaning Tips: कई कोशिशों के बाद भी नहीं हट रहे हैं दाग, इन तरीकों से नल दिखेगा बिल्कुल नया

Updated at : 08 Apr 2025 3:37 PM (IST)
विज्ञापन
kitchen tips

kitchen tips ( AI generated image)

Kitchen Cleaning Tips: साफ-सफाई पर ध्यान देना आवश्यक होता है नहीं तो ये कई बीमारी का कारण बन सकता है. सफाई की बात जब आती है तो किचन की सफाई पर खास ध्यान देना चाहिए. अक्सर किचन की सफाई में लोग नल की सफाई करना भूल जाते हैं. इन तरीकों के इस्तेमाल से आपका नल साफ हो जाएगा.

विज्ञापन

Kitchen Cleaning Tips: किचन में अक्सर लोग सभी चीजों की सफाई के तरफ तो ध्यान दे देते हैं मगर कुछ चीजों को साफ करना दिमाग से निकल जाता है. हम बात कर रहे हैं किचन में लगे नल के बारे में. बर्तन धोते समय या किचन से जुड़े किसी काम को करते समय अक्सर नल पर गंदगी जमा हो जाती है. यही समस्या बाथरूम में भी लगे नल पर देखने को मिलती है. अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो इन तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं. आज हम आपसे कुछ आसान टिप्स के बारे में बताएंगे जिसकी मदद से आपका सिंक और बाथरूम का नल बिल्कुल नया दिखाई देगा.

नींबू का इस्तेमाल करेगा मदद 

नल पर जमी गंदगी को दूर करने के लिए नींबू का रस कारगर है. आप नींबू को नल के ऊपर कुछ मिनट के लिए रगड़ें और इसे कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें. लगभग 10 मिनट के बाद आप साफ पानी से नल को साफ कर लें. अगर आपके नल पर जिद्दी दाग हैं तो आप नींबू में नमक को मिलाकर नल को अच्छे तरीके से स्क्रब करें. इसे भी कुछ मिनट तक ऐसे ही रहने दें. फिर साफ पानी से धो लें. 

किचन टिप्स से जुड़ी और खबरें यहां पढ़ें

यह भी पढ़ें: Tips To Get Rid of Ants: किचन से चींटियों को दूर भगाने के लिए ढूंढ रहे हैं उपाय, ये टिप्स आएंगे आपके काम

ये मिश्रण भी है कारगर 

नल को साफ करने के लिए आप विनेगर और पानी का एक घोल को तैयार करें. इस मिश्रण को नल के चारों तरफ लगाएं और इसको कुछ मिनट के लिए नल के ऊपर रहने दें. फिर साफ पानी से साफ कर लें. इसका इस्तेमाल नल को पूरे तरीके से साफ कर देता है और चमकदार भी बनाता है. 

बेकिंग सोडा का इस्तेमाल 

बेकिंग सोडा को दाग को हटाने के लिए जाना जाता है. अगर आप भी नल के जिद्दी दागों से परेशान हैं तो बेकिंग सोडा का पेस्ट आपके काम आएगा. इसे आप दो तरह से तैयार कर सकते हैं. पानी और सोडे के पेस्ट से नल को साफ करें. आप बेकिंग सोडा में नींबू के रस का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे आपके नल नए जैसे दिखाई देंगे.  

यह भी पढ़ें: Matka Cleaning Tips: क्या आप जानते हैं मिट्टी के घड़े को साफ करने का तरीका? इन टिप्स को करें फॉलो

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola