ePaper

Matka Cleaning Tips: क्या आप जानते हैं मिट्टी के घड़े को साफ करने का तरीका? इन टिप्स को करें फॉलो

Updated at : 02 Apr 2025 10:43 AM (IST)
विज्ञापन
kitchen tips

kitchen tips (AI generated image)

Matka Cleaning Tips: गर्मियों में लोग ठंडे पानी के लिए मिट्टी के घड़े या मटके का इस्तेमाल करते हैं. इस पानी का स्वाद लोगों को बहुत पसंद आता है. अगर आप भी मिट्टी के घड़े या सुराही का इस्तेमाल करते हैं तो साफ-सफाई का ध्यान भी रखना चाहिए. घड़े को साफ करने के लिए आप इन तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं.

विज्ञापन

Matka Cleaning Tips: गर्मी का प्रभाव अब धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है. दोपहर के समय में बढ़ती गर्मी का एहसास भी होने लगा है. गर्मियों में सबसे आम जो चीज बाजार में देखने को मिलती है वो है मिट्टी के घड़े. आधुनिकता और टेक्नोलॉजी के असर के कारण मिट्टी के घड़े या मटके का इस्तेमाल बीते कुछ समय में कम हुआ है. मगर आज भी कई लोग गर्मी में मटके का पानी और सुराही का पानी पीना पसंद करते हैं. मटके में रखे हुए पानी का स्वाद मीठा होता है और गर्मी में राहत देता है. इसके पानी से सेहत को भी नुकसान नहीं होता है जो अक्सर अचानक ठंडा पानी पीने से हो सकता है. मिट्टी के घड़े का पानी पीने से कई लाभ तो मिलते हैं पर क्या आपको पता है इसे साफ रखने के तरीके के बारे में? इन टिप्स की मदद से आप मटके को आसानी से साफ भी कर पाएंगे और मटके के पानी का सेवन बेफिक्र होकर कर सकते हैं.

कैसे करें नए मिट्टी के घड़े का इस्तेमाल?

अगर आप भी पहली बार मिट्टी के घड़े का इस्तेमाल कर रहे हैं तो इसे ठीक तरीके से साफ करना जरूरी है. सबसे पहले आप पानी से घड़े की सफाई कर दें. इसके लिए आप किसी सॉफ्ट कपड़े से मटके को रगड़ सकते हैं. ऐसा करने से मिट्टी के छोटे कण हट जाते हैं. अब इसमें पानी भरकर कुछ घंटों के लिए रख दें. इस पानी को हटा दें और फिर से घड़े को अच्छे तरीके से साफ कर लें. इस तरह से आपका घड़ा इस्तेमाल करने के लिए रेडी है. ये तरीका घड़े को ठंडा रखने में भी मदद करेगा. पानी को ठंडा रखने लिए आप घड़े पर गीला कपड़ा लपेट सकते हैं.

कैसे करें मिट्टी के घड़े की सफाई?

मिट्टी के घड़े को साफ करना बेहद जरूरी है. सफाई नहीं करने के कारण इसमें गंदगी जमा होने लग जाती है जो सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है. मिट्टी के घड़े को साफ करने का उपाय आपके किचन में ही मौजूद है. इसके लिए आप नींबू और नमक का यूज करें. नींबू और नमक में पानी को मिक्स कर के पेस्ट तैयार करें और घड़े को हल्के हाथों से रगड़ें. आप घड़े को साफ करने के लिए सोडा और विनेगर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इन दो तरीकों से घड़े अच्छे तरीके से साफ हो जाएंगे. 

किचन टिप्स से जुड़ी और खबरें यहां पढ़ें

यह भी पढ़ें:  Kitchen Hacks: खाने में ज्यादा नमक को कम करने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके

यह भी पढ़ें: Kitchen Tips: तवे पर बैटर चिपकने का झंझट खत्म, घर पर ही तैयार हो जाएगा रेस्टोरेंट स्टाइल क्रिस्पी डोसा 

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola