अगर आपका शरीर दे रहा है 4 अलार्म तो सावधान हो जाएं, नहीं तो चले जाएंगे मौत के मुंह में

Pic Credit- Freepik
Kidney Failure Signs: किडनी हमारे शरीर का बेहद जरूरी अंग है. अगर यह काम करना बंद कर दे तो जानलेवा स्थिति बन सकती है. इस लेख में जानिए किडनी फेल होने के 4 बड़े संकेत, जिन्हें अगर समय रहते पहचान लिया जाए तो आप खुद को बड़ी परेशानी से बचा सकते हैं. जानिए कैसे सूजन, पेशाब में बदलाव, थकान और सांस फूलना आपके शरीर की चेतावनी हो सकते हैं.
Kidney Failure Signs: किडनी हमारे शरीर का वो अहम अंग है. अगर यह फेल हो जाए तो इंसान मौत के मुंह में चला जाता है. लेकिन आजकल के अनहेल्दी लाइफस्टाइल और गलत खानपान की वजह से किडनी धीरे धीरे खराब होने लगती है. अक्सर लोग किडनी खराब होने के लक्षणों को नजरअंदाज कर देते हैं. अंत में स्थिति ये हो जाती है कि डॉक्टरों के लिए उसे बचाना मुश्किल हो जाता है. आज हम इस लेख में जानेंगे कि किडनी जब खराब हो जाती है तो वह क्या संकेत देती है.
शरीर में बार-बार सूजन आना
अगर आपके चेहरे, पैरों, टखनों या हाथों में बिना वजह बार-बार सूजन आ रही है तो यह किडनी फेल होने का संकेत हो सकता है. जब किडनी सही से काम नहीं करती, तो शरीर में मौजूद अतिरिक्त पानी और सोडियम बाहर नहीं निकल पाता, जिससे सूजन आने लगती है.
पेशाब में बदलाव
किडनी की खराबी का सबसे पहला असर पेशाब पर दिखता है. पेशाब का रंग गहरा पीला या भूरा होना, झागदार पेशाब आना, जलन होना या बार-बार पेशाब आना. ये सभी संकेत किडनी के फेलियर की ओर इशारा करते हैं. कभी-कभी पेशाब में खून भी आ सकता है, जिसे बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए.
हर वक्त थकान और कमजोरी
जब किडनी फेल होने लगती है, तो शरीर से टॉक्सिन्स और वेस्ट बाहर नहीं निकलते, जिससे शरीर में जहर बनने लगता है. इसका असर आपके ऊर्जा स्तर पर पड़ता है. आप बिना किसी शारीरिक मेहनत के भी थक जा रहे हैं और दिन प्रतिदिन कमजोरी का ऐहसास हो रहा है तो नींद पूरी नहीं हो पाती है.
सांस फूलना और भूख न लगना
किडनी के सही से काम न करने पर शरीर में फ्लूइड जमा होने लगता है. यह जब फेफड़े तक पहुंचता है तो सांस लेने में परेशानी होने लगती है. इसके साथ ही भूख में कमी आ जाती है और जी मिचलाने लगता है. कई बार लोगों को खाना देखते ही उल्टी जैसा महसूस होता है.
Also Read: Pregnancy Tips: क्या आप नहीं कर पा रहीं गर्भधारण ? एक्सपर्ट से जानिए क्या हो सकते हैं कारण
Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. किसी भी मेडिकल संबंधी सलाह के लिए डॉक्टर से संपर्क करें. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




