कश्मीर की हसीन वादियों में घूमने का शानदार मौका,जानें IRCTC का आकर्षक और किफायती टूर प्लान
Published by : Ashish Lata Updated At : 06 Sep 2022 12:19 PM
आईआरसीटीसी आपके लिए शानदार ऑफर लेकर आया है. इस टूर में आपको कश्मीर की वादियों में घूमने का शानदार मौका मिलेगा. इस पैकेज के जरिए पर्यटकों को उत्तर भारत के सबसे खूबसूरत राज्य के बारे में और नजदीक से जानने-समझने का मौका मिलेगा.
कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है. हर किसी को यहां घूमने का मन होता ही है. ऐसे में अब आईआरसीटीसी आपको कश्मीर की वादियों का दीदार करने का मौका दे रहा है. इस पैकेज के जरिए पर्यटकों को उत्तर भारत के सबसे खूबसूरत राज्य के बारे में और नजदीक से जानने-समझने का मौका मिलेगा. पैकेज में आपके जाने-आने से लेकर रहने और खाने-पीने का पूरा इंतजाम किया जाएगा. आईआरसीटीसी का ये एक फ्लाइट टूर पैकेज है.
यह टूर पैकेज 5 रात और 6 दिन का है. इस दौरान आप अपने परिवार के साथ छुट्टियों का पूरा आनंद उठा सकते हैं. इस पैकेज की शुरुआती कीमत 28,070 रुपये है. पैकेज के दौरान आपको श्रीनगर, सोनमर्ग, पहलगाम, गुलमर्ग घुमाया जाएगा. यहां जाने के लिए आपको चंडीगढ़ से फ्लाइट पकड़नी होगी. आईआरसीटीसी आपको “पृथ्वी पर स्वर्ग” तक ले जाता है, कश्मीर जम्मू और कश्मीर की खूबसूरत पहाड़ियों और घाटियों को कवर करता है. गुलमर्ग के आकर्षक घास के मैदान, सोनमर्ग के लुभावने ग्लेशियर और पहलगाम की अद्भुत घाटी के साथ श्रीनगर की कलात्मक सुंदरता का अनुभव करें.
Mesmerizing & scenic beauty of Kashmir will leave you in awe. Visit the land of untouched beauty with IRCTC Air tour package at ₹28,070/- pp* of 6D/5N. For details, visit https://t.co/1aI2gE61ql @AmritMahotsav #AzadiKiRail
— IRCTC (@IRCTCofficial) September 5, 2022
-
पैकेज का नाम- JEWELS OF KASHMIR
-
डेस्टिनेशन कवर्ड- श्रीनगर, सोनमर्ग, पहलगाम, गुलमर्ग
-
पैकेज की अवधि- 5 रात और 6 दिन
-
ट्रैवल मोड- फ्लाइट
-
प्रस्थान की तारीख- 17.09.2022
-
कहां से कर सकेंगे सैर- चंडीगढ़
Also Read: IRCTC Tour Package: राम जन्मभूमि के साथ काशी और प्रयागराज घूमने का शानदार मौका, जानिए डिटेल्स
अगर आपने इस टूर पैकेज में जाने का मन बना लिया है, तो आपके बुकिंग करने के लिए आईआरसीटीसी (IRCTC) ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा, वहां से आप बुकिंग की जानकारी ले सकते है. अधिक जानने के लिए कुछ नबंर्स दिए होंगे, उसपर भी कॉल कर सकते हैं. ज्यादा जानकारी के लिए इस लिंक पर bit.ly/3nnosg3 क्लिक कर सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










