ePaper

Karwa Chauth: पार्लर जाने का अब टाइम कहां, Don't worry चुटकियों में पा सकती हैं परफेक्ट लुक,फॉलो करें ये टिप्स

Updated at : 01 Nov 2023 6:28 PM (IST)
विज्ञापन
Karwa Chauth: पार्लर जाने का अब टाइम कहां, Don't worry चुटकियों में पा सकती हैं परफेक्ट लुक,फॉलो करें ये टिप्स

करवा चौथ पर सुहागिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं कई महिलाओं ने ब्यूटी पार्लर जाकर रेडी होने का प्लान बनाया. इनमें कई तो तैयार हो गई हैं लेकिन कुछ ऐसी भी होंगी जिन्हें दिन भर की व्यस्तता के कारण पार्लर जाने का टाइम नहीं मिला. तो यहाँ कुछ टिप्स हैं जिसे अजमाकर आप पार्लर लुक को भी फेल कर सकती हैं.

विज्ञापन
undefined

करवा चौथ पर जब आपके पास मेकअप करने के लिए बहुत अधिक टाइम नहीं हो और महंगे ब्यूटी मेकअप प्रोडक्ट नहीं ले पाई हैं तो चिंता नहीं करना. कुछ ट्रिक्स हैं जिसे अजमाकर आप पार्लर जैसा तैयार हो सकती हैं.

undefined

करवा चौथ के मौके हर महिलाएं सुंदर दिखना चाहती हैं और उसका उत्साह भी अलग होता है. ऐसे में जब ज्यादा टाइम नहीं हो तो केवल काजल, लिपस्टिक और फाउंडेशन से भी आप परफेक्ट लुक पा सकती हैं.

undefined

चेहरे पर हाईलाइटर के लिए अपने फेस ऑयल को फाउंडेशन में मिक्स करके फेस पर लगाए इससे आपको इल्यूमिनेटर वाला ग्लो मिलेगा और आप करवा चौथ पर चांद की तरह चमकेंगी.

undefined

आप अगर क्रीम ब्लश नहीं ले पायी हैं तो लिपस्टिक से इसका काम कर सकती हैं इसे थोड़ा सा लेकर गालों पर लगाएं और उंगलियों की मदद से अच्छे से फैला लें ये आपको क्रीम ब्लश का लुक देगा.

undefined

करवा चौथ की तैयारी में आईब्रो बनवाना भूल गईं तो परेशान मत हो. फेस को परफेक्ट शेप देने के लिए आईब्रो जेल नही है तो ग्लिसरीन को हल्का सा ब्रश पर लगाएं और उसे आईब्रो पर इस्तेमाल करें

undefined

परफेक्ट पाउट शेप लिप्स को शेप देने के लिए आप अपने आई ब्रो पेंसिल का भी इस्तेमाल कर सकती हैं. लिप्स शेप देने के बाद इसमे लिपस्टिक को भरें. ऐसा करने से आपके होंठ भरे हुए दिखेंगे.

undefined

सारे मेकअप एक तरफ और आंखों का मेकअप एक तरफ, दरअसल कजरारी आंखें आपके दिल की बात आपके पिया तक बिना बोले ही पहुंचा देती हैं इसलिए आंखों का भी फटाफट मेकअप करें.

undefined

अगर आपका आई शैडो अगर खत्म हो गया है तो आई मेकअप के लिए ब्राउन और पिंक शेड की लिपस्टिक भी यूज कर सकती हैं. दोनों को मिक्स कर आंखों के इनर और आउटर कॉर्नर अच्छे से लगाएं .

undefined

ये तो हो गई मेकअप की बात, अगर आपको वाकई सबसे सुंदर लगना है तो चेहरे पर बढ़िया सी मुस्कान जरूर रखिए. क्योंकि मुस्कान से बेहतर कोई मेकअप नहीं.

Also Read: Karwa Chauth 2023 Puja Vidhi, Time Live: करवा चौथ आज, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
विज्ञापन
Meenakshi Rai

लेखक के बारे में

By Meenakshi Rai

Meenakshi Rai is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola