Kaju Biscuit Recipe: बिना अंडे और ओवन के बनाएं क्रिस्पी, स्वादिष्ट, और बेकरी जैसा काजू बिस्कुट घर पर

Updated at : 06 Nov 2025 11:44 AM (IST)
विज्ञापन
Kaju Biscuit Recipe

Kaju Biscuit Recipe

Kaju Biscuit Recipe: बिना अंडे और ओवन के बनाएं बेकरी जैसे क्रिस्पी काजू बिस्किट घर पर. आसान सामग्री और झटपट विधि से तैयार करें स्वादिष्ट बिस्किट्स.

विज्ञापन

Kaju Biscuit Recipe: अगर आपको चाय के साथ कुछ कुरकुरा और स्वादिष्ट खाने का मन हो, तो घर पर बनाएं ये बेकरी जैसे काजू बिस्किट. सबसे खास बात यह है कि इन्हें बनाने के लिए न तो अंडे की जरूरत है और न ही ओवन की. बस थोड़ी सी मेहनत और कुछ आसान सामग्री से तैयार हो जाते हैं ये बिस्किट जो हर बाइट में देते हैं काजू का गजब स्वाद. बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आने वाली ये रेसिपी हर मौसम और मौके के लिए परफेक्ट है. आइए जानें घर पर काजू बिस्किट बनाने की आसान विधि.

काजू बिस्कुट बनाने के लिए क्या-क्या सामग्री चाहिए?

मैदा – 1½ कप
पिसी हुई चीनी – 1 कप
मिल्क पाउडर – 2 बड़े चम्मच
नमक – एक चुटकी
बेकिंग पाउडर – ½ छोटा चम्मच
काजू (कुचले हुए) – 2 बड़े चम्मच
घी – ½ कप

काजू बिस्कुट बनाने की विधि क्या है?

सबसे पहले एक बड़े बाउल में छलनी रखें और उसमें मैदा, पिसी हुई चीनी, मिल्क पाउडर, नमक और बेकिंग पाउडर डालकर अच्छे से छान लें.
अब इसमें कुचले हुए काजू डालें और सब चीज़ों को अच्छी तरह मिला लें ताकि सब सूखी सामग्री अच्छे से मिल जाए.
फिर इसमें घी डालें और हाथों से हल्के-हल्के मिलाते हुए मिश्रण को क्रम्बल करें.
धीरे-धीरे दबाकर नरम आटा तैयार करें, लेकिन ध्यान रखें कि आटे को गूंधना नहीं है.
अगर आटा थोड़ा सूखा लगे तो थोड़ा और घी या बटर डाल सकते हैं, लेकिन दूध या पानी न डालें क्योंकि इससे कुकीज सख्त हो जाती हैं.
अब आटे को हल्का सा बेल लें और बोतल के ढक्कन की मदद से आधेचांद जैसा आकार काट लें.
कढ़ाई में नीचे नमक डालें और उसमें कुकीज रखकर मीडियम आंच पर 12 से 15 मिनट तक पकाएं जब तक कि नीचे का हिस्सा सुनहरा न हो जाए.
कुकीज को ठंडा होने दें और फिर प्लेट से निकालकर कॉफी या चाय के साथ स्वादिष्ट और कुरकुरी काजू बिस्किट्स एन्जॉय करें.

ये भी पढ़ें: Radish Poori Recipe: मूली से बनाएं क्रिस्पी और मसालेदार पूरी, झटपट तैयार करें हेल्दी ब्रेकफास्ट या टी-टाइम स्नैक्स के लिए

ये भी पढ़ें: Aata Momos Recipe: अब मोमोज खाएं बिना गिल्ट के, जानें आटे से बने हेल्दी और स्वादिष्ट मोमोज की रेसिपी

ये भी पढ़ें: Paneer Korma Recipe: रिच, क्रीमी और शाही स्वाद से भरपूर – घर पर बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल पनीर कोरमा और सबका दिल जीत लें

विज्ञापन
Shubhra Laxmi

लेखक के बारे में

By Shubhra Laxmi

शुभ्रा लक्ष्मी लाइफस्टाइल और हेल्थ राइटर हैं। प्रभात खबर के साथ एक साल से जुड़ाव। हेल्थ, फैशन, फूड और न्यूमरोलॉजी में गहरी रुचि। इमोशनल डेप्थ और मोटिवेशनल इनसाइट्स के साथ लिखने का शौक।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola