Kadhi Pakoda Recipe: चावल के साथ परोसें ये खास कढ़ी, बन जाएगा सबका फेवरेट

Edited by Sweta Vaidya
Updated:
विज्ञापन

kadhi pakoda Recipe ( AI generated image)

Kadhi Pakoda Recipe: चावल के साथ कढ़ी का मेल खाने के स्वाद को और बढ़ा देता है. अगर आप भी इस तरीके से कढ़ी को तैयार करते हैं तो सभी को इसका स्वाद बहुत पसंद आएगा. आप भी घर पर एक बार पंजाबी कढ़ी की रेसिपी को जरूर ट्राई करें.

विज्ञापन

Kadhi Pakoda Recipe: गर्मी के मौसम में दही से बना कोई भी पकवान खाने के स्वाद को बढ़ा देता है. कढ़ी और चावल का मेल एक कंफर्टिंग फूड ऑप्शन है. गर्मी में इन दोनों का कांबिनेशन पेट के लिए भी अच्छा है और ये खाने में भी काफी स्वादिष्ट लगता है.

कढ़ी पकौड़ा बनाने के लिए सामग्री

पकोड़े बनाने के लिए

  • बेसन- आधा कप 
  • हल्दी पाउडर- 1 छोटा चम्मच 
  • प्याज- 1 बारीक कटा हुआ  
  • अदरक लहसुन का पेस्ट- 1 चम्मच  
  • अजवाइन- आधा छोटा चम्मच 
  • नमक- स्वादानुसार 
  • लाल मिर्च का पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • हरी मिर्च- 1 बारीक कटी हुई   

तड़के के लिए

  • तेल- 2-3 चम्मच 
  • लाल मिर्च- 2 
  • मेथी के दाने- आधा छोटा चम्मच 
  • राई-आधा छोटा चम्मच
  • हींग- चुटकीभर 
  • करी पत्ता- 6-8 तड़के के लिए  

कढ़ी के लिए सामग्री

  • बेसन- आधा कप 
  • पानी 
  • दही- 1 कप 
  • हल्दी पाउडर- 1 छोटा चम्मच 
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच  
  • नमक- स्वादानुसार 

रेसिपी से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें

यह भी पढ़ें: Dahi Sandwich: अगर टाइम हो कम तो जल्दी से बनाएं दही सैंडविच, नोट करें बनाने की विधि 

यह भी पढ़ें: Dahi Puri Recipe: दही पूरी के चटपटे स्वाद का मजा लें घर पर, इस रेसिपी को करें फॉलो

कढ़ी पकौड़ा बनाने की विधि 

  • दही को अच्छे से पानी मिक्स कर के फेंट लें. इसके लिए एक बड़े बर्तन का इस्तेमाल करें. अब इसमें बेसन और हल्दी को डालकर मिला दें. ध्यान रखें की कोई गुठलियां मिश्रण में न हो. अब इसमें लाल मिर्च का पाउडर और नमक को मिला दें . कढ़ी के लिए आप खट्टे दही का इस्तेमाल करें. 
  • अब पकोड़े के लिए आप बेसन में नमक, बारीक कटा प्याज, अदरक लहसुन का पेस्ट, हरी मिर्च, अजवाइन, लाल मिर्च और पानी डालकर पकोड़े के लिए बैटर तैयार करें. अब एक कढ़ाई में तेल को गर्म करें और पकोड़े को तलें जब तक ये करारे न हो जाएं.
  • अब एक कढ़ाई में तेल डालें और इसमें राई, हींग, लाल मिर्च, मेथी दाना और करी पत्ता डालकर फ्राई करें. अब इसमें कढ़ी के मिश्रण को डाल दें और कम आंच पर इसे आधे घंटे तक चलाते रहें. इसे लगातार चलाते रहें. जब इसमें उबाल आ जाए और ये गाढ़ा हो जाए तो इसे उतार कर अलग कर दें. अब इसमें तैयार किये हुए पकोड़े को डाल दें और चावल के साथ आनंद लें.

यह भी पढ़ें: Corn Sandwich Recipe: कुछ हल्का खाने का है मन तो बनाएं कॉर्न सैंडविच, स्वाद जो हर दिल को भाए

                                                                                                         

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola