ePaper

Janmashtami 2024: इन दो तरीकों से से घर पर ही आसानी से बनाएं कृष्ण जी के लिए माखन

Updated at : 20 Aug 2024 4:39 PM (IST)
विज्ञापन
Janmashtami 2024

Janmashtami 2024

Janmashtami 2024: कृष्ण भगवान को बचपन से ही माखन खाना बहुत पसंद था, इसलिए उनके भक्त जन्माष्टमी के शुभ दिन पर उन्हें माखन का भोग जरूर चढ़ते हैं. इस लेख में आपको माखन बनाने के दो आसान तरीके बतलाए जा रहे हैं.

विज्ञापन

Janmashtami 2024: इस साल जन्माष्टमी का त्योहार 26 और 27 अगस्त को मनाया जाने वाला है. यह दिन भाद्रपद महीने का आठवां दिन होता है, जिसे गोकुलाष्टमी के नाम से भी जाना जाता है. यही वह शुभ दिन था, जब भगवान कृष्ण ने अपने मामा जोकि एक दुष्ट राजा था का वध करने के लिए पृथ्वी पर जन्म लिया था, इसलिए इसी दिन हर साल कृष्ण के भक्त उनके जन्मदिन को पूरी धूमधाम और भव्यता के साथ मनाते हैं. वैसे तो कृष्ण भगवान को उनके भक्त कई नामों से पुकारते हैं, जिनमें से एक नाम माखन चोर भी है. कृष्ण भगवान को बचपन से ही माखन खाना बहुत पसंद था, इसलिए उनके भक्त जन्माष्टमी के शुभ दिन पर उन्हें माखन का भोग जरूर चढ़ते हैं. इस लेख में आपको माखन बनाने के दो आसान तरीके बतलाए जा रहे हैं.

सामग्री

  • आधा कटोरी फ्रेश ठंडी मलाई
  • कुछ बर्फ के टुकड़े
  • 1 कप घी
  • 3 चम्मच मिश्री के दाने
  • तुलसी के पत्ते

Also read: Skin Care Tips: एलोवेरा के इस्तेमाल से त्वचा संबंधी समस्याओं को कहें अलविदा

Also read: Health Tips: जानिए क्या है करी पत्ता खाने के फायदे

Also read: Relationship Tips: इन तरीकों से खत्म होगी रिश्तों की अनबन

कैसे बनाएं

पहला तरीका- मलाई से माखन बनाना

  • सबसे पहले आधा कप फ्रेश मिलाई को चम्मच की सहायता से एक ही दिशा में तब तक फेटें, जब तक इससे माखन ना निकल जाए.
  • अब इससे जो दूध अलग हुआ है, उसे अलग बर्तन में डाल लें.
  • माखन वाले बर्तन में कुछ बर्फ के टुकड़े डालें और इसे फिर उसी प्रकार फेटें.
  • ऐसा करने से इसके अंदर जितना दूध बचा हुआ होगा, वो भी निकल आएगा.
  • अब जो दूध अलग हुआ है, उसे किसी और बर्तन में डाल लें, बस आपका माखन तैयार है.
  • इसमें कुछ मिश्री के दाने और तुलसी के पत्ते डाल कर, आप कृष्ण जी को भोग लगा सकते हैं.

दूसरा तरीका- घी से माखन निकालना

  • एक कटोरे में एक कप घी डालें, ध्यान रखें घी का तापमान नॉर्मल रूम के तापमान के समान होना चाहिए.
  • अब इस कटोरे में कुछ बर्फ डाल कर इसे कुछ देर तक एक ही दिशा में फेटें.
  • ऐसा करने पर आप देखेंगे कि घी से माखन अलग होता दिखाई दे रहा है.
  • अब इसमें से बर्फ अलग कर लें और इसमें कुछ मिश्री के दाने और तुलसी के पत्ते डाल कर कृष्ण जी को भोग लगाएं.

Also read: Hair Care Tips: जानिए क्या है बालों में बादाम का तेल लगाने के फायदे

Trending Video

विज्ञापन
Tanvi

लेखक के बारे में

By Tanvi

Tanvi is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola