शाम का स्नैक्स बनेगा सुपर स्पेशल, 15 मिनट में बनाएं जम्मू का फेमस कलाड़ी कुलचा
Published by : Sameer Oraon Updated At : 28 Sep 2025 4:53 PM
जम्मू का फेमस कलाड़ी कुलचा, चटनी और सलाद
Kaladi Kulcha Recipe: आपका शाम का स्नैक्स सुपर स्पेशल बनेगा अगर आप घर पर ट्राई करेंगे जम्मू-कश्मीर का फेमस कलाड़ी कुलचा. झटपट बनने वाली यह रेसिपी हर किसी को पसंद आएगी. इसे आप आसानी से 15-20 मिनट में बना सकते हैं.
Kaladi Kulcha Recipe: जम्मू-कश्मीर का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में वहां प्राकृतिक वादियों की सुंदरता का दृश्य घूमने लगता है. लेकिन जितना खूबसूरत वह जगह है उतना ही शानदार वहां का भोजन है. जैसे जैसे सोशल मीडिया का उपयोग तेजी से बढ़ा वैसे ही वहां के गलियों में मिलने वाले स्ट्रीट फूड का वीडियो तेजी से वायरल होता है. इन्हीं में से एक है कलाड़ी कुलचा. शाम के वक्त वहां के लोग भूख मिटाने के लिए बड़े चाव से उसे खाते हैं. कलाड़ी को जम्मू-कश्मीर का ‘स्थानीय चीज’ भी कहा जाता है. इसका स्वाद और टेक्सचर बाकी चीज से अलग होता है. अगर आप भी घर बैठे जम्मू का स्वाद चखना चाहते हैं, तो शाम के वक्त इसे आसानी से बना सकते हैं. खास बात यह है कि इसे आप आसानी से 15 से 20 मिनट में बना सकते हैं.
क्या है कलाड़ी कुलचा?
कलाड़ी एक तरह का चीज है, जिसे दूध से पारंपरिक तरीके से बनाया जाता है. इसे बनाने के लिए स्ट्रीट फूड वाले तवे पर धीमी आंच में थोड़ा फैला कर सेंकते हैं. बाहर से कुरकुरी और अंदर से मुलायम कलाड़ी जब कुलचे के साथ परोसी जाती है तो इसका स्वाद दोगुना हो जाता है.
घर पर कलाड़ी कुलचा बनाने की सामग्री
- कलाड़ी चीज (अगर न मिले तो पनीर का भी विकल्प ले सकते हैं)
- कुलचा (यह भी मार्केट में आसानी से मिल जाता है)
- मक्खन/घी
- प्याज के स्लाइस
- टमाटर के स्लाइस
- हरी मिर्च
- नमक और काली मिर्च
- चटनी (पुदीना या हरी धनिया की)
कलाड़ी कुलचा बनाने की विधि
- सबसे पहले कलाड़ी चीज को मोटे स्लाइस में काट लें. अगर कलाड़ी चीज नहीं मिल रहा हो तो आप इसके बदले पनीर और नॉर्मल चीज का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. जिसे आपको मोटे मोटो स्लाइस में काटना होगा.
- सके बाद तवे पर थोड़ा सा मक्खन डालकर कलाड़ी स्लाइस को सेंकें. बाहर से कुरकुरा और अंदर से हल्का पिघला हुआ होना चाहिए.
- अब कुलचे को गर्म कर लें और उस पर मक्खन लगाएं.
- कुलचे के अंदर कलाड़ी स्लाइस रखें और साथ में प्याज, टमाटर और हरी मिर्च डालें.
- अब ऊपर से नमक और काली मिर्च छिड़कें.
- चाहें तो हरी चटनी भी लगा सकते हैं. इससे इसका स्वाद और बढ़ जाएगा
- अब इसे गर्मागर्म सर्व करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










